फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navi Mumbai man killed husband of woman having an affair with in Vashi area

Crime: शख्स की अपहरण के बाद हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव; आरोपी और मृतक की पत्नी का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Navi Mumbai man killed husband of woman having an affair with in Vashi area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में नवी मुंबई से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक शख्स ने एक महिला के पति की हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान अमीनुर अली अहमदअली मोल्ला और महिला की पहचान फातिमा अबुबकर मंडल के रूप में हुई है। आरोपी और फातिमा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


एसीपी आदिनाथ बुधवंत ने बताया कि कल हत्या का मामला दर्ज किया गया। फातिमा अबुबकर मंडल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति पिछले दो दिनों से लापता हैं। हमें पता चला कि उनके पड़ोसी ने उनका अपहरण कर लिया और फिर उनकी हत्या कर दी। बाद में पता चला कि उन्होंने उन्हें एक बोरे में भरकर फेंक दिया था। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव बरामद किया। इसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed