फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navi Mumbai international airport will be named after D B Patil, says Maharashtra minister

Maharashtra: 'डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम', मंत्री ने किया एलान

Mon, 03 Feb 2025 07:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Feb 2025 07:48 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक ने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिवंगत डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, परियोजना प्रभावित लोगों के लिए भूमि मालिकाना अधिकार और भूमि नियमतिकरण दरों को समान बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से की जाएगी।

विज्ञापन
Navi Mumbai international airport will be named after D B Patil, says Maharashtra minister
गणेश नाइक। - फोटो : एक्स/गणेश नाइक

विस्तार

नवी मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम परियोजना प्रभावितों के नेता दिवंगत डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने सोमवार को वाशी में एक जनता दरबार के दौरान यह जानकारी दी।   

विज्ञापन


जनता दरबार के दौरान डीबी पाटिल के बेटे अतुल पाटिल ने नाइक से मुलाकात की और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम अपने पिता के नाम पर रखने की आग्रह किया। नाइक ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार हवाई अड्डे का वाणिज्यिक संचालन शुरू हो जाने के बाद इसका आधिकारिक नाम डीबी पाटिल पर रखा जाएगा। 
विज्ञापन


नाइक ने यह भी कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों के कुछ अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की जाएगी, जिसमें निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्यम वर्ग (एमआईजी) की जमीनों पर स्थायी मालिकाना अधिकार देने और भूमि नियमतिकरण की दरों को समान बनाने की मांगें भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण फरवरी 2018 में शुरू हुआ था। 2022 में तब महा विकास अघाड़ी सरकार ने इसे लोकनेते स्वर्गीय डीबी पाटिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नाम देने का फैसला लिया था। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछळे महीने बताया था कि हवाई अड्डे का उद्घाटन 17 अप्रैल 2025 को होने की उम्मीद है और इसके संचालन की शुरुआत मई के दूसरे सप्ताह में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed