फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Navi Mumbai housing colony slaps fine of 8 lakh rupees on resident for feeding stray dogs inside premises

नवी मुंबई: परिसर के अंदर महिला ने खिलाया आवारा कुत्तों को खाना, कॉलोनी ने लगाया आठ लाख का जुर्माना

Thu, 16 Dec 2021 09:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Dec 2021 09:48 PM IST
सार

नवी मुंबई में एक आवासीय परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए एक महिला पर आठ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
Navi Mumbai housing colony slaps fine of 8 lakh rupees on resident for feeding stray dogs inside premises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

नवी मुंबई में एक आवासीय परिसर में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आवासीय सोसायटी की प्रबंधन समिति ने कॉलोनी परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर आठ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एनआरआई कॉम्प्लेक्स की प्रबंध समिति ने लगाया है। इसमें 40 से अधिक इमारते हैं।

विज्ञापन


यह आरोप लगाने वाली महिला का नाम अंशु सिंह है। उन्होंने बताया कि आवासीय सोसायटी परिसर के अंदर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोगों पर प्रति दिन 5000 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाती है। अंशु ने बताया कि सोसायती की ओर से मुझ पर जो जुर्माना लगाया गया है उसकी कुल राशि आठ लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंपनी ने आवारा कुत्तों को परिसर के अंदर खाना खिलाने पर जुर्माना लगाने की शुरुआत जुलाई 2021 में की थी। अंशु के अनुसार परिसर के अंदर ही कई आवारा कुत्ते घूमते दिख जाते हैं। अंशु के अलावा एक अन्य निवासी पर भी जुर्माना लगाया गया है। इस व्यक्ति पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों के चलते बनाया जुर्माना का नियम
हालांकि, आवासीय कॉम्प्लेक्स की सचिव विनीता श्रीनंदन ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया था क्योंकि ट्यूशन जाते वक्त बच्चे इन आवारा कुत्तों के पीछे भागते हैं और वरिष्ठ नागरिकों को इन कुत्तों के डर के चलते आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कुत्तों के लिए एक बाड़ा भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed