फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naval leak case: CBI files charge sheet against two commanders

आईएनएस सिंधुरत्न जासूसी केस: सीबीआई ने दायर की चार्जशीट, दो नौसेना कमांडरों पर लगाए आरोप

Wed, 24 Nov 2021 04:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Nov 2021 04:39 PM IST
सार

चार्जशीट में जांच एजेंसी ने कमांडर अजित पांडेय और रिटायर्ड नौसेना अधिकारी कमाडोर रणदीप सिंह के नाम शामिल किए हैं। इन पर आईएनएस सिंधुरत्न-एमआरएलसी प्रोजेक्ट के लिए अग्रिम भुगतान की सूचनाएं लीक करने का आरोप है। 

विज्ञापन
Naval leak case: CBI files charge sheet against two commanders
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

सीबीआई ने आईएनएस सिंधुरत्न-एमआरएलसी प्रोजेक्ट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां लीक करने के मामले में नौसेना के दो कमांडरों के खिलाफ बुधवार को एक चार्जशीट दायर की। इसमें नौसेना कमांडर जगदीश और अभिशेक शॉ पर आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि ताजा चार्जशीट में जांच एजेंसी ने कमांडर अजित पांडेय और रिटायर्ड नौसेना अधिकारी कमाडोर रणदीप सिंह के नाम शामिल किए हैं। इन पर आईएनएस सिंधुरत्न-एमआरएलसी प्रोजेक्ट के लिए अग्रिम भुगतान की सूचनाएं लीक करने का आरोप है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ दो आरोप पत्र पूर्व में दायर किए जा चुके हैं। नौसेना कमांडर  जगदीश व कमांडर अभिषेक के खिलाफ जांच अब भी जारी है। इन्हें 21 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के खिलाफ 20 नवंबर को भी चार्जशीट दायर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व नौसेना अधिकारी रणदीप सिंह, कमांडर एसजे सिंह, मौजूदा कमांडर अजित पांडेय, कमांडर जगदीश और हैदराबाद की एलन रिइंफोर्सड प्लास्टिक्स लि. के कार्यकारी निदेशक समेत कई को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। इन्हें इसलिए जमानत मिल गई थी, क्योंकि बचाव पक्ष के वकीलों ने विशेष अदालत से कहा कि सीबीआई विभागीय गोपनीयता कानून (OSA) के तहत जांच जारी होने की बात तो कह रही है, लेकिन उसने आरोप पत्र में इसका जिक्र नहीं किया है। इसलिए आरोप पत्र अपूर्ण है और आरोपियों को त्रुटि के कारण जमानत का अधिकार देता है। कोर्ट ने उनकी इस दलील को स्वीकार कर लिया था। 


सीबीआई ने दो सितंबर को देश में 19 स्थानों पर छापेमारी की थी। उसे यह जानकारी मिली थी कि सेवानिवृत्त कमांडर एसजे सिंह आर्थिक लाभ के लिए पनडुब्बियों में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक के बारे में गोपनीय जानकारी कमाडोर रणदीप सिंह के साथ साझा कर रहे थे। इन दोनों को उसी दिन गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने कमांडर अजीत कुमार पांडे, कमांडर जगदीश और एलन रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक्स लिमिटेड के अधिकारियों व अन्य को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed