फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Natwarlal of Tamil Nadu Caught In Navi Mumbai, Has Cheated 187 Five Star Hotels

नवी मुंबई में धराया तमिलनाडु का नटवरलाल, 187 पांच सितारा होटल में कर चुका है ठगी

Thu, 17 Dec 2020 10:36 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 17 Dec 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Natwarlal of Tamil Nadu Caught In Navi Mumbai, Has Cheated 187 Five Star Hotels
ठगी - फोटो : अमर उजाला

नवी मुंबई की पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है जो खुद को उद्योगपति बताकर फर्जी पैनकार्ड के जरिए पांच सितारा होटलों में महंगा कमरा बुक करता था और फिर होटल का महंगा सामान लेकर रफूचक्कर हो जाता था। उसके खिलाफ देशभर में धोखाधड़ी के 187 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ठाणे की अदालत में पेश किया, जहां से उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन


नवी मुंबई पुलिस आयुक्त विपिन कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मूलरूप से तमिलनाडु निवासी विन्सेंट जॉन (63) नामक आरोपी ने मुंबई के तुंगा होटल श्रृंखला के पांच सितारा होटल रेंगेजा को भी चूना लगाया था। बीते 12 से 14 दिसंबर तक उसने खुद को उद्योगपति बताते हुए रेंगेजा होटल में महंगा कमरा बुक किया और फिर महंगी शराब और सिगरेट का आर्डर दिया। इसके अलावा उसने कार्पोरेट पार्टी मीटिंग के लिए बैंक्वेट हॉल भी बुक कराया और मीटिंग में प्रजेंटेशन के लिए होटल से लैपटॉप भी ले लिया।
विज्ञापन


उसके बाद वह दूसरे दिन होटल से किसी तरह भाग निकला। होटल के कर्मचारियों को जब ठगी का एहसास हुआ तो विन्सेंट जॉन के खिलाफ वाशी पुलिस थाने में भादंसं की धारा 420, 406 और 380 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस आयुक्त सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। इसके बाद आरोपी को ठाणे के घोड़बंदर रोड से 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर झाड़ता था रसूख
पुलिस आयुक्त सिंह ने कहा कि विन्सन जॉन, थेरीनाथन, मायकल जोसेफ, दिलीप स्टीफन, मायकल फर्नांडो, विजय करण, राजीव देसाई, निर्मला एंड्रू, एस पी कुमार, संजय मच्चाडो, संजय राणे और रवि आनंद जैसे अनेक नाम से उसने देश भर के कई पांच सितारा और डीलक्स होटलों को ठगा है।


आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में उसके खिलाफ ठगी के 187 मामले दर्ज हैं। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 58 फर्जी पैन और आधार कार्ड बरामद किए हैं। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर होटल कर्मचारियों को जल्द ही प्रभावित कर लेता था। होटल का सबसे शानदार कमरा बुक कर सबसे महंगी चीजों का ऑर्डर देता था। महंगी शराब और सिगरेट और अन्य चीजें लेकर रफूचक्कर हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed