{"_id":"5a630eb74f1c1b92268b579f","slug":"nationalherald-case-adjourned-till-17th-march-subramanian-swamy-submitted-documents-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड: स्वामी ने कोर्ट में सौंपे दस्तावेज, 17 मार्च तक के लिए सुनवाई स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेशनल हेराल्ड: स्वामी ने कोर्ट में सौंपे दस्तावेज, 17 मार्च तक के लिए सुनवाई स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Jan 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हेराल्ड मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आयकर विभाग के दस्तावेज सौंपे हैं। कोर्ट ने कहा कि इन दस्तावेजों को तब तक सील रखा जाना चाहिए जब तक मामले की सुनवाई दोबारा शुरू न हो जाए। कोर्ट ने इस मामले को 17 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
#NationalHerald case adjourned till 17th March, Court orders the documents submitted by Subramanian Swamy to be kept in sealed cover till then.
— ANI (@ANI) January 20, 2018विज्ञापन
आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा दायर आवेदन में कई खामियां सामने आयी थीं । अदालत ने टिप्पणी नेशलन हेराल्ड मामले की सुनवाई के दौरान दी थी। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया था।
विज्ञापन
मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह ने कहा था कि शिकायतकर्ता द्वारा दायर आवेदन में कई खामियां हैं और इसे शुरू में ही खारिज कर दिया जाना चाहिए। अदालत में इसी मामले पर 20 जनवरी को सुनवाई होनी थी।
मामले में सोनिया और राहुल के अतिरिक्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दुबे तथा सैम पित्रोदा के नाम आरोपी के रूप में शामिल हैं। इन लोगों ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी अपने द्वारा दायर नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित मुकदमे में विलंब कर रहे हैं।