फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Youth Day 2022: Youth Voters in 5 States of India More Than 168 Countries of World, Rashtriya Yuva Divas Unknown Facts in Hindi

National Youth Day 2022: 168 देशों की आबादी से ज्यादा भारत के पांच राज्यों में युवा वोटर्स हैं, 80 देशों के बराबर तो यहां 18 से 19 साल के युवा हैं

Wed, 12 Jan 2022 07:15 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 12 Jan 2022 07:15 AM IST
सार

Youth Day 2022 India: आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है मतलब युवा दिवस। हम सभी के लिए गर्व की बात ये है कि हमारे देश में युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। कहते हैं युवा किसी भी देश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचा सकता है और उसे बिगाड़ भी सकता है। 
 

विज्ञापन
National Youth Day 2022: Youth Voters in 5 States of India More Than 168 Countries of World, Rashtriya Yuva Divas Unknown Facts in Hindi
भारत में युवाओं की आबादी सबसे अधिक है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की युवा शक्ति का अंदाजा लगाना चाहते हैं? तो इन आंकड़ों पर एक नजर डालिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के 168 देशों की आबादी से ज्यादा हमारे यहां पांच राज्यों में युवा वोटर्स हैं। वही पांच राज्य, जहां 10 फरवरी से तीन मार्च के बीच चुनाव होने हैं। मतलब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा। इन आंकड़ों का थोड़ा और विश्लेषण करें तो मालूम चलता है कि इन पांच राज्यों में जितनी संख्या 18 से 19 साल के युवाओं की है, उतनी दुनिया के 80 देशों की आबादी भी नहीं है। 
विज्ञापन


युवा वोटर्स के आंकड़े क्या कहते हैं ? 
इस साल 10 फरवरी से तीन मार्च के बीच उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में 5 करोड़ 46 लाख 09 हजार 784 वोटर्स युवा हैं। इनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच है। इसमें भी 24.9 लाख वोटर्स की उम्र 18 से 19 साल के बीच है। ये युवा पहली बार वोट करेंगे।
विज्ञापन

 
राज्य   कुल मतदाता युवा वोटर्स प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 15,05,82,750 4,51,74,825 30%
पंजाब 2,13,88,764 62,02,741 29.6%
उत्तराखंड  82,38,187 23,06,692 28%
मणिपुर  20,56,901 5,55,363 27%
गोवा 11,56,762 3,70,163 32%

पहली बार कितने युवा देंगे वोट? 
राज्य       वोटर्स
उत्तर प्रदेश 19.19 लाख
पंजाब     3 लाख 
उत्तराखंड   1.50 लाख  
मणिपुर   1.54 लाख
गोवा     25 हजार 
(इन वोटर्स की उम्र 18 से 19 साल के बीच है।)

दुनिया की आबादी के आंकड़े?
दुनियाभर की आबादी अभी 7.8 अरब है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में 196 देश हैं। इनमें 168 देश ऐसे हैं, जहां की आबादी 800 से 5.17 करोड़ तक है। वेटिकन सिटी एक ऐसा देश है, जहां करीब 800 लोग ही रहते हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से भी वेटिकन सिटी काफी छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। कुछ देश तो ऐसे हैं, जहां आपकी कॉलोनी में रहने वाले लोगों से भी कम है। इसी तरह तुवालु, नौरू, पलाऊ, सैन मारीनो, मोनैको, मोंटेसेराट जैसे देश भी हैं, जहां बेहद कम लोग रहते हैं। भारत, चीन, पाकिस्तान, यूरोप, यूएस समेत 27 देश ऐसे हैं, जहां की आबादी 5.50 करोड़ से 144 करोड़ तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत की कुल आबादी का क्या?
भारत की आबादी अभी करीब 137 करोड़ से ज्यादा है। इनमें 11 करोड़ लोगों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है। 35 साल तक इनकी संख्या 28 करोड़ हो जाती है। करीब 40 करोड़ बच्चे हैं। इनकी उम्र 0-17 साल के बीच है। 24 से 44 साल की उम्र के 30 करोड़ लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed