फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Women Party to Fight Women's Existence

महिलाओं के अस्तित्व की लड़ाई लड़ेगी नेशनल वुमेन पार्टी

Wed, 19 Dec 2018 04:23 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 19 Dec 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
National Women Party to Fight Women's Existence

आधी आबादी को उसका हक दिलाने और देश की राजनीति में पुरुषों का वर्चस्व खत्म करने के लिए पहली बार नेशनल वुमेन पार्टी (एनडब्ल्यूपी) का गठन हुआ है। इसका औपचारिक एलान अध्यक्ष श्वेता शेट्टी ने किया। पार्टी का लोगो भी उसकी सोच को दर्शाता है। इसमें मुख पर सौम्यता के साथ नमस्कार की मुद्रा में जुड़े हाथ और पार्टी ऑफ मदर्स लिखा हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ परिवार से हक की लड़ाई लड़ने वाली पूजा और एसिड विक्टम भी उनके साथ थी। 

विज्ञापन


 मंगलवार को औपचारिक घोषणा के साथ एनडब्ल्यूपी ने एलान किया कि पार्टी संसद से लेकर सड़क तक आधी आबादी की लड़ाई लड़ने के लिए बनी है। इस पार्टी का लक्ष्य देश की राजनीति में महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाना है। एनडब्ल्यूपी देश भर की महिलाओं को पहचान दिलाने के लिए घरेलू हिंसा से लेकर उनके राजनीतिक हितों तक की लड़ाई लड़ेगी।       
विज्ञापन

 
पार्टी अध्यक्ष श्वेता शेट्टी ने बताया कि आजादी के 71 सालों के बाद भी देश की आधी आबादी को उसके अधिकार नहीं मिल रहे हैं। जबकि प्राचीन हिंदू संस्कृति में महिलाओं को बराबरी का स्थान हासिल था। इसलिए उस खोई गौरवशाली परंपरा को वापस पाने केलिए राष्ट्रीय महिला पार्टी का गठन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें महिलाओं के अधिकारों के साथ संसद समेत अन्य स्थानों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना इसका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से उन्होंने चुनाव आयोग के साथ पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। पेशे के एक डॉक्टर 36 वर्षीय शेट्टी तेलंगाना में एक गैर सरकारी संगठन की भी प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed