फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national woman commission said in nun case,Kerala police under political pressure nwc will probe

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नन मामले में कहा ‘राजनीतिक दबाव’ में है केरल पुलिस,जांच आयोग के हाथ में

Mon, 17 Sep 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
national woman commission said in nun case,Kerala police under political pressure nwc will probe
केरल नन केस
राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल की एक नन के साथ कथित बलात्कार के मामले में सोमवार को राज्य पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए और कहा कि पुलिस ‘ राजनीतिक दबाव ’ में काम कर रही है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि आयोग पीड़िता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने वाले निर्दलीय विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने ‘ भाषा ’ के साथ बातचीत में कहा , ‘ नन के साथ बलात्कार मामले में लंबे समय तक पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। हमले पुलिस और राज्य प्रशासन को कार्रवाई के लिए लिखा , लेकिन उसने कुछ नहीं किया। पुलिस राजनीतिक दबाव में काम रही है। ’ 
विज्ञापन


पीड़िता के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाले विधायक जॉर्ज को महिला आयोग ने 20 सितंबर को सम्मन किया है। इस बारे में रेखा शर्मा ने कहा , ‘विधायक ने अपने बयान पर अब तक माफी नहीं मांगी है। इस मामले में हम उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे ताकि यह दूसरे लोगों के लिए मिसाल बन सके। ’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विधायक ने जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली नन के चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिये थे। इतना ही नहीं विधायक ने नन के बारे में एक बेहद ही अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। नन का आरोप है कि बिशप ने कोट्टायम के एक कॉन्वेंट में वर्ष 2014 से 2016 के बीच उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया।
(इनपुट-भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed