फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 20th sept Abu Dhabi Flight Cancel Air India north east west south politics crime other news

न्यूज डायरी: कर्नाटक में पति से फोन पर झगड़े के बाद महिला ने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, एक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 03:12 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 20 Sep 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
National Updates 20th sept Abu Dhabi Flight Cancel Air India north east west south politics crime other news
देश की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी जाने वाली उड़ान तकनीकी खराबी के कारण शनिवार देर शाम रद्द होने से दिल्ली हवाईअड्डे पर लगभग 200 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान संख्या ईवाई217 के कई यात्रियों ने बताया कि इस विमान के रात 9:15 बजे प्रस्थान करने का समय निर्धारित था। यात्रियों के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी होने की घोषणा करते हुए चालक दल ने लगभग 200 यात्रियों को विमान से नीचे उतार दिया। कुछ घंटों के बाद, एयरलाइन ने उड़ान के रद्द होने की घोषणा कर दी, जिससे यात्री अन्य विकल्पों की तलाश करने के लिए मजबूर हो गए।

विज्ञापन


सुरक्षा और दक्षता बढ़ाने पर जोर, भारतीय रेलवे ने कई परियोजनाओं को दी मंजूरी
भारतीय रेलवे ने परिचालन दक्षता और यात्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए शनिवार को कई बुनियादी ढांचा और सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी दी। लखनऊ मंडल में 607.7 रूट किलोमीटर पर कवच वर्जन 4.0 प्रणाली 252 करोड़ रुपये में स्थापित होगी। यह लाल सिग्नल पार करने से रोककर सुरक्षित संचालन में सहायक है। सोलापुर मंडल के सात स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को 209 करोड़ रुपये में मंजूरी मिली, जिससे सिग्नलिंग मजबूत होगी। सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन प्रणाली 73 रूट किलोमीटर के लिए 142 करोड़ रुपये में अपग्रेड होगी। उधना-उकाई सोंगध खंड पर लेवल क्रॉसिंग 53 की जगह चार-लेन रोड ओवर ब्रिज बनेगा। इसकी लागत 133.2295 करोड़ रुपये होगी, राज्य सरकार भी इसमें साझा करेगी।

विज्ञापन

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद 28 वर्षीय महिला ने अपने बेटे और ननद के बच्चे को कुएं में फेंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। यह वारदात 19 सितंबर को दोपहर के वक्त पेर्ने गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला नूरुन्निसा का फोन पर अपने पति से जोरदार झगड़ा हुआ था। विवाद से आक्रोशित होकर उसने घर के पास बने कुएं में अपने साढ़े तीन साल के बेटे और ननद के तीन साल के बेटे को फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक ननद के बेटे की सांसें थम चुकी थीं। वहीं, नूरुन्निसा के अपने बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप्पिनंगडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और घटना की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed