फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Unity Day PM Modi dedicates decision to remove Article 370, says it only got separatism

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी: पीएम मोदी ने कहा- जो जंग नहीं जीत सकते वो फूट डाल रहे हैं

Thu, 31 Oct 2019 12:01 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 31 Oct 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
National Unity Day PM Modi dedicates decision to remove Article 370, says it only got separatism
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को पांच अगस्त को समाप्त कर दिया था। अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने का फैसला देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को समर्पित करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने हमने उस अनुच्छेद 370 को खत्म करने का फैसला किया जिसने जम्मू कश्मीर को सिर्फ अलगाववाद और आतंकवाद दिया।

विज्ञापन


सरदार पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर कहा कि मैं अनुच्छेद 370 को रद्द करने का फैसला सरदार पटेल को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पर हमारा फैसला जमीन पर लकीर खींचने के लिए नहीं बल्कि विश्वास की श्रृंखला बनाने के लिए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश ने उस अनुच्छेद 370 को खत्म करने का फैसला किया जिसने जम्मू कश्मीर को सिर्फ अलगाववाद और आतंकवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल से प्रेरित हो कर हम भावनात्मक, आर्थिक और संवैधानिक एकीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण शुरू किया तो कई शासकों को एकता की भावना ने भारत में विलय के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सदियों पहले चाणक्य ने भारत को एकजुट किया था और बाद में सरदार पटेल ने यह किया।

मोदी ने कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ जंग नहीं जीत सकते, वो हमारी एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

हर साल 31 अक्तूबर को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी।

अनेकता में एकता को देश का गौरव और पहचान बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम दूसरे संप्रदाय और धर्मों की परंपराओं और मान्यताओं का सम्मान करते हैं तो प्यार तथा जुड़ाव बढ़ता है। उन्होंने पूर्वोत्तर का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर अलगाववाद से जुड़ाव की ओर बढ़ रहा है क्योंकि दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान करीब है।


इससे पहले गुजरात के केवड़िया में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री जब पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तभी भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से दुनिया की इस सबसे बड़ी प्रतिमा पर फूल बरसाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed