फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National security agency inform to interpol about islamic preacher zakir naik

जाकिर नाइक पर NIA ने इंटरपोल को दी अहम जानकारी, बताया 'टेरर सस्पेक्ट'

Fri, 08 Sep 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 08 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
National security agency inform to interpol about islamic preacher zakir naik

भड़काऊ भाषण देने के चलते विवादों में आए इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इंटरपोल को अहम जानकारी दी है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक एनआईए ने नाइक को एक टेरर सस्पेक्ट बताया है।

विज्ञापन


इससे पहले भी एनआईए ने इंटरपोल को बताया था कि नाइक के खिलाफ ऐसे सबूत हैं, जिनसे साबित होता है कि वे भारत में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे थे। एनआईए के मुताबिक नाइक को कई बार वॉरंट भेजा गया इसके बावजूद वे उनके सामने पेश नहीं हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले जाकिर नाइक ने एनआईए पर आरोप लगाया था कि मुसलमान होने के कारण उनके साथ ऐसा किया जा रहा है। बता दें कि जाकिर नाइक आतंकवाद को बढ़ावा देने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने इंटरपोल से जाकिर नाइक को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा था। गौरतलब है कि जाकिर नाइक एनआईए के नजर में जुलाई 2016 में ढ़ाका में हुए आतंकवादी हमले के बाद आया। जिसमें आतंकियों ने कहा था कि उन्होंने जाकिर नाइक के भाषण से प्रेरित होकर यह हमला किया है। 

नाइक ने इंटरपोल को अपने जवाब में कहा कि भारतीय जांच एजेंसी उन्हें केवल इसलिए निशाना बना रही हैं क्योंकि वह मुस्लिम है। उन्होंने दावा किया कि उनके भाषण जिहाद को बढ़ावा देने वाले नहीं हैं। उनके भाषण केवल शांति के लिए हैं। 


बांग्लादेश में कुछ आतंकियों ने नाइक के उपदेशों से प्रेरित होकर जिहाद का रास्ता अपनाने की बात कही थी। जिसके बाद नाइक 1 जुलाई 2016 को भारत से फरार हो गया था। एनआईए ने 11 मई को इंटरपोल और सीबीआई को पत्र लिखकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed