फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Research Foundation NRF will open treasury for research

National Research Foundation: शोध के लिए एनआरएफ खोलेगा खजाना, गठन जल्द

Mon, 06 Jun 2022 04:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 06 Jun 2022 04:55 AM IST
सार

सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) अजय कुमार सूद ने बताया कि एनआरएफ के जरिए बड़े स्तर की फंडिंग जुटाने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
National Research Foundation NRF will open treasury for research
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) के गठन की प्रक्रिया सरकार ने तेज कर दी है। इसके जरिए विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन में शोध को तेजी दी जाएगी। यहां मौजूदा फंडिंग को जारी रखते हुए एनआरएफ सहयोग उपलब्ध करवाएगा।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2019 में इंडियन साइंस कांग्रेस में एनआरएफ की योजना रखी और उसी वर्ष जून में संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एनआरएफ की घोषणा कर बताया था कि यह विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में शोध को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) अजय कुमार सूद ने बताया कि एनआरएफ के जरिए बड़े स्तर की फंडिंग जुटाने में भी मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने पिछले वर्ष बजट में एनआरएफ के लिए पांच साल में 50 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था करने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यहां से आती है फंडिंग
शोध व अनुसंधान में फंडिंग के लिए देश में इस समय विज्ञान एवं तकनीकी विभाग (डीएसटी), विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और बायोटेक्नोलॉजी विभाग प्रमुख एजेंसियां हैं। सूद ने साफ किया कि एनआरएफ के बावजूद इन एजेंसियों की फंडिंग जारी रहेगी।


समन्वय की जरूरत
प्रधानमंत्री की विज्ञान, तकनीक व इनोवेशन सलाहकार परिषद ने दिसंबर 2019 में एनआरएफ पर अपनी रिपोर्ट में कहा था कि देश में शोध को लेकर समन्वय कम है। हमें योजनाबद्ध ढंग से समन्वय बढ़ाना होगा। कई एजेंसियां फंडिंग के लिए बनी तो हैं, लेकिन समन्वय न होने से प्रभावी परिणाम नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed