{"_id":"5dcfb5328ebc3e54c14c42e5","slug":"national-press-day-west-bengal-mamata-banerjee-urges-media-to-report-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल प्रेस डे: ममता का पत्रकारों से आग्रह, निडर होकर करें सत्य की रिपोर्टिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेशनल प्रेस डे: ममता का पत्रकारों से आग्रह, निडर होकर करें सत्य की रिपोर्टिंग
Sat, 16 Nov 2019 02:07 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों से निडर होकर सत्य की रिपोर्ट करने का आग्रह किया। साथ ही ममता ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों से सत्य खबरों की रिपोर्ट करने को कहा।
विज्ञापन
On the occasion of #NationalPressDay, my best wishes to all #journalists. #Media is the fourth pillar of #democracy. Always report the truth fearlessly. Be inspired by Rabindranath Tagore’s immortal words, “Where the mind is without fear and the head is held high...”
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 16, 2019
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर सभी पत्रकारों को मेरी शुभकामना। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।' उन्होंने कहा कि 'हमेशा निडर होकर सच्चाई की खबरों को रिपोर्ट करें।' उन्होंने पत्रकारों को रबींद्रनाथ टैगौर के अमर शब्दों से प्रेरित होने को कहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि जहां मन बिना भय के होता है और सिर ऊंचा रखा जाता है।
विज्ञापन
1966 से, देश में स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस के लिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है और भारतीय प्रेस परिषद ने इस दिन कार्य करना शुरू किया।