{"_id":"618f06196331b0090b180066","slug":"national-jal-jeevan-mission-ministry-of-jal-shakti-has-set-a-target-of-providing-tap-water-to-78-lakh-rural-households-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय जल जीवन मिशन : जलशक्ति मंत्रालय ने यूपी में 78 लाख ग्रामीण घरों को नल से जल देने का लक्ष्य रखा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन : जलशक्ति मंत्रालय ने यूपी में 78 लाख ग्रामीण घरों को नल से जल देने का लक्ष्य रखा
Sat, 13 Nov 2021 05:56 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 13 Nov 2021 05:56 AM IST
सार
जलशक्ति मंत्रालय में यूपी में जेजेएम को लेकर शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में 735 सप्लाई स्कीम को मंजूरी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि राज्य सरकार के लिए जेजेएम को लागू करने के लिए 23,500 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस साल 78 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल देने के लिए 10,870 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। यह नल मार्च 2022 तक लगने हैं। जलशक्ति मंत्रालय में यूपी में जेजेएम को लेकर शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में 735 सप्लाई स्कीम को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि राज्य सरकार के लिए जेजेएम को लागू करने के लिए 23,500 करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है। मंत्रालय के मुताबिक जल जीवन मिशन को गति प्रदान करने के लिए मंत्रालय ने राज्य सरकार को तुरंत प्रभाव से त्वरित गति से जुटने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 97,000 से अधिक गांव हैं, इनमें 2.64 करोड़ ग्रामीण घर है। इनमें से केवल 12 फीसदी यानी 34 लाख परिवारों को ही नल से जल मिल रहा है।
विज्ञापन