{"_id":"603b4b42b29480196438f38e","slug":"national-highway-authority-of-india-develops-single-lane-of-25-km-road-in-18-hours-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का नया रिकॉर्ड : महज 18 घंटे में बना दिया 25.54 किलोमीटर हाईवे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार का नया रिकॉर्ड : महज 18 घंटे में बना दिया 25.54 किलोमीटर हाईवे
Sun, 28 Feb 2021 02:20 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
मात्र 18 घंटों में बनाई 25.54 किमी सड़क
- फोटो : Twitter - @nitin_gadkari
केंद्र सरकार ने हाल ही में सड़क निर्माण को लेकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने केवल 18 घंटे में 25.54 किमी सिंगल लेन का निर्माण कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स नाम दर्ज करा लिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि चार लाइनों के राजमार्ग की एक सड़क मात्र 18 घंटों में तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन
इस सड़क की लंबाई 25.54 किलोमीटर बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया कि सोलापुर-विजापुर राजमार्ग पर 4-लेनिंग कार्य के अंतर्गत 25.54 किलोमीटर के सिंगल लेन निर्माण कार्य को 18 घंटे में पूरा किया है, जिसे 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (@NHAI_Official) ने हाल ही में सोलापुर-विजापुर राजमार्ग पर 4-लेनिंग कार्य के अंतर्गत 25.54 किलोमीटर के सिंगल लेन डांबरीकरण कार्य को 18 घंटे में पूरा किया है, जिसे 'लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाएगा। pic.twitter.com/tP6ACFGblP
विज्ञापन विज्ञापन— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) February 26, 2021
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे लिखा कि ठेकेदार कंपनी के 500 कर्मचारियों ने इसके लिए मेहनत की है। मैं उन कर्मचारियों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, अधिकारी, ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि और परियोजना अधिकारियों का अभिनंदन करता हूं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में सोलापुर-विजापुर राजमार्ग के 110 किमी का कार्य प्रगति पर है जो अक्तूबर 2021 तक पूरा हो जाएगा।
इसी महीने एक और रिकॉर्ड भी बनाया था
बता दें कि केंद्र सरकार इसके अलावा इसी महीने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। सरकार ने चार लेन के हाईवे पर सबसे ज्यादा मात्रा में कंक्रीट बिछाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसे पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा हासिल किया गया था। ये हाईवे ग्रीनफील्ड दिल्ली-वड़ोदरा-मुंबई आठ लेन परियोजना का हिस्सा है। इस पर स्वचालित अल्ट्रा आधुनिक कंक्रीट पेवर मशीन से काम किया जा रहा है।