फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Herald Congress leaders donations on seniors advice Many names in chargesheet but not as accused

नेशनल हेराल्ड: कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठों के कहने पर दान किए; कई कांग्रेसी चार्जशीट में शामिल, पर आरोपी नहीं

Fri, 23 May 2025 09:04 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 23 May 2025 09:04 AM IST
सार

नेशनल हेराल्ड मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी- ईडी के मुताबिक कई कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के कहने पर रुपये दान किए। कई कांग्रेसी ऐसे हैं, जिनके नाम चार्जशीट में शामिल हैं, लेकिन उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है। ईडी ने आरोपपत्र में अहमद पटेल, रवनीत, भारत भूषण, इंदर सिंह व ऑस्कर फर्नांडीस का भी नाम किया शामिल, हालांकि इनको आरोपी नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
National Herald Congress leaders donations on seniors advice Many names in chargesheet but not as accused
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को दान पर ईडी के बड़े दावे (प्रतीकात्मक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में दाखिल आरोपपत्र में कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के निर्देश पर यंग इंडियन (वाईआई) और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को धन दान किया। ईडी ने दावा किया कि ऐसा नहीं करने पर उनके राजनीतिक कॅरियर और कारोबार के लिए नुकसानदेह होता। ईडी ने आरोपपत्र में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी (जो उस समय तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे), दिवंगत अहमद पटेल और पवन बंसल को कांग्रेस नेताओं के रूप में नामित किया है, जिनके निर्देश पर कई लोगों ने 2019-2022 के बीच यंग इंडियन को दान दिया था। हालांकि इन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन


सोनिया और राहुल गांधी के नाम
ईडी ने 9 अप्रैल को स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया था। हालांकि अभी तक इसका संज्ञान नहीं लिया है। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दायर अभियोजन शिकायत में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और 78 वर्षीय राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को आरोपी नंबर 1 और उनके 54 वर्षीय बेटे राहुल गांधी को आरोपी नंबर 2 के रूप में नामित किया है। इसके अलावा पांच अन्य को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध रूप से हासिल करने की साजिश
नेशनल हेराल्ड-एजेएल-वाईआई मामला यंग इंडियन के ‘लाभकारी मालिकों’ और बहुसंख्यक शेयरधारकों (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) की ओर से एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध रूप से हासिल करने के लिए कथित साजिश से संबंधित है। एजेएल नेशनल हेराल्ड समाचार प्लेटफॉर्म (समाचार पत्र और वेब पोर्टल) का प्रकाशक है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- National Herald Case: सोनिया-राहुल गांधी ने 142 करोड़ कमाए, ED का बड़ा दावा; प्रथम दृश्य में बनता है ये मामला


नेताओं ने चंदे के बदले में लाभ का किया था वादा
ईडी ने अपनी जांच में पाया कि कुछ संस्थाओं ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रभाव में आकर कंपनी को पैसा दिया। इन वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की राजनीति में कुछ लाभ दिलाने का वादा किया था। आरोपपत्र में यंग इंडियन के लिए चंदा मांगने वालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, दिवंगत अहमद पटेल और पवन बंसल के नाम शामिल हैं। हालांकि, इनमें से किसी भी नेता को आरोपपत्र में आरोपी नहीं बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में 2 से 8 जुलाई तक रोजाना होगी सुनवाई, ईडी ने क्या बताया? जानिए

बैंक खाते से 30 लाख रुपये और यंग इंडियन को 20 लाख रुपये नकद दान की व्यवस्था
ईडी ने अरविंद विश्वनाथ सिंह चौहान नामक कांग्रेस नेता का बयान दर्ज किया। चौहान ने कहा था कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 30 लाख रुपये और यंग इंडियन को 20 लाख रुपये नकद दान की व्यवस्था की, क्योंकि वह पटेल के अनुरोध को अस्वीकार नहीं कर सके। उन्होंने पार्टी के टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed