फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Geoscience Award last date of nominations is 30th November

National Geoscience Award: राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान पुरस्कार के लिए 30 तक करें आवेदन, UGC ने दिया यह निर्देश

Thu, 17 Nov 2022 05:17 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Nov 2022 05:17 AM IST
सार

यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से बुधवार को  कुलपति और प्राचार्यों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा है कि खान मंत्रालय ने खनन व उससे जुड़े क्षेत्रों, बुनियादी या प्रायोगिक भूगर्भ विज्ञान क्षेत्र में राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान पुरस्कार 2022 देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
National Geoscience Award last date of nominations is 30th November
राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान पुरस्कार 2022 के बारे में छात्रों, शिक्षको और कर्मियों को जागरूक करना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी ) ने सभी विश्वविद्यालयों को इसकी जानकारी का प्रसार करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद अधिक से अधिक भूगर्भ विज्ञानी को राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान पुरस्कार 2022में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से बुधवार को  कुलपति और प्राचार्यों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा है कि खान मंत्रालय ने खनन व उससे जुड़े क्षेत्रों, बुनियादी या प्रायोगिक भूगर्भ विज्ञान क्षेत्र में राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान पुरस्कार 2022 देने की घोषणा की है। मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए नामांकन भी आमंत्रित किए हैं। नामांकन एक नवंबर 2022 से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त किए जा रहे हैं। नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 है।
विज्ञापन


इस पुरस्कार का मकसद उत्कृष्ठता के लिए भूगर्भ विज्ञानियों को प्रोत्साहित करना है । यह काफी पुराना और प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे भूगर्भविज्ञान के क्षेत्र में 1966 में शुरू किया गया था। इसके तहत तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं । इसमें जीवनभर की उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान पुरस्कार, राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान पुरस्कार तथा राष्ट्रीय युवा भूगर्भ वैज्ञानिक पुरस्कार शामिल हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed