{"_id":"5775273f4f1c1b747179a786","slug":"national-commission-for-womwn-summons-actor-salman-khan-over-rape-remark","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग ने जारी किया समन, 8 जुलाई को पेश होंगे सलमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला आयोग ने जारी किया समन, 8 जुलाई को पेश होंगे सलमान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष, ललिथा कुमारमंगलम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला आयोग ने अभिनेता सलमान खान को 'बलात्कार पीड़िता जैसी हालत' वाले बयान पर समन जारी करते हुए 8 जूलाई को पेश होने को कहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों महिला आयोग ने सलमान खान से उनके रेप वाले बयान पर जबाब मांगा था। अपने वकील के जरिए भेजे जबाब में सलमान ने अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिथा कुमारमंगलम ने कहा कि सलमान का पत्र किसी भी तरह संतुष्टकारी नहीं है। यहां तक की उस पत्र में माफी का कोई संकेत भी नहीं है। वास्तव में, पत्र में सलमान इस मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की गलती खोजने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
#FLASH National Commission for Women summons actor Salman Khan on July 8 over his rape remark.
— ANI (@ANI_news) June 30, 2016विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिथा कुमारमंगलम ने कहा कि सलमान का पत्र किसी भी तरह संतुष्टकारी नहीं है। यहां तक की उस पत्र में माफी का कोई संकेत भी नहीं है। वास्तव में, पत्र में सलमान इस मुद्दे को उठाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की गलती खोजने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
सलमान की क्यों हुई आलोचना
सुल्तान फिल्म में शूटिंग के अनुभव से जुड़े एक सवाल पर सलमान ने कहा था कि उनकी शारीरिक हालत ऐसी थी कि वह खुद को रेप पीड़ित महिला जैसा समझ रहे थे। वो सही से चल नहीं पाते थे और न ही कुछ खा पाते थे। सलमान के इस बयान के बाद उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है।
सलमान के इस 'रेप्ड वुमेन' के बयान ने बवाल मचा रखा था। इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला आयोग ने कहा था कि सलमान खान एक सप्ताह के अंदर यह स्पष्ट करें कि उन्होंने यह बात किस लिए कही है।
सलमान के इस 'रेप्ड वुमेन' के बयान ने बवाल मचा रखा था। इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला आयोग ने कहा था कि सलमान खान एक सप्ताह के अंदर यह स्पष्ट करें कि उन्होंने यह बात किस लिए कही है।
राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष को भी जारी किया समन
एक अन्य घटनाक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग ने गैंगरेप पीड़िता के साथ सेल्फी खींचने के लिए राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष और उसके सदस्यों का सम्मन जारी किया है।
यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जहां जयपुर उत्तर के महिला थाने में मौजूद गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंची राजस्थान महिला आयोग की सदस्याएं तफरी के मूड में दिखीं। आयोग की अध्यक्षा और एक सदस्या तो पीड़िता के साथ सेल्फी खींचने में लगी रही।
Published by- Vikrant Singh
NCW issues notice to Rajasthan women commission, summons chairperson and the member who clicked selfie with a rape survivor, on Monday
— ANI (@ANI_news) June 30, 2016