{"_id":"61579d5c8ebc3e0b99033b4b","slug":"national-blood-donation-day-2908-people-donated-blood-voluntarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय रक्तदान दिवस: 2908 ने किया महादान, 70 शहरों में महादानियों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय रक्तदान दिवस: 2908 ने किया महादान, 70 शहरों में महादानियों ने दिखाया उत्साह
Sat, 02 Oct 2021 05:15 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:15 AM IST
सार
शिविर में सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैश्विक स्वास्थ्य संकट कोरोना काल में सभी रक्त कोषों में खून की कमी आई है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 70 शहरों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित 80 शिविरों में 2908 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। अकेले लखनऊ संस्करण में 450 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविरों में कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कानपुर में 246, प्रयागराज में 78, आगरा 248, अलीगढ़ में 125, बरेली में 137, गोरखपुर में 189, झांसी में 43, मेरठ में 402, मुरादाबाद में 76, नोएडा में 25, वाराणसी 165, चंडीगढ़ में 363, देहरादून में 84, नैनीताल में 83, जम्मू में 44 और रोहतक संस्करण में 150 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
विज्ञापन
इन शिविरों में स्थानीय जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहीं। शिविर में एकत्र किये गये रक्त को संबंधित अस्पताल के रक्त कोष में संचित कर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी। शिविर में सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। गौरतलब हो कि फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है और इस मुहिम में लोगों का जबरदस्त योगदान मिलता रहा है।
विज्ञापन