फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Anthem Blooper, Rahul Gandhi On Stage, Complete Confusion

Bharat Jodo Yatra: राहुल के कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बजाय बजने लगा कुछ और, हुई फजीहत, BJP ने लिया निशाने पर

Thu, 17 Nov 2022 07:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Nov 2022 07:31 PM IST
सार

राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा के निशाने पर हैं। मामला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राष्ट्रगान से जुड़े एक वीडियो का है। ट्विटर पर इस वीडियो को साझा करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर भी शामिल हैं जिन्होंने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए तीखा सवाल पूछा है।  

विज्ञापन
National Anthem Blooper, Rahul Gandhi On Stage, Complete Confusion
Rahul Gandhi in Bharat jodo yatra - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब राष्ट्रगीत के बजाय स्पीकर पर कुछ और ही गीत बजने लगा। इसे लेकर अब राहुल गांधी भाजपा और विरोधियों के निशाने पर हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महाराष्ट्र में कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद राहुल गांधी नेताओं से राष्ट्रगीत चलाने को कहते हैं, लेकिन जब इसे चलाया जाता है तो कोई दूसरा ही गीत बजने लगता है। 

विज्ञापन


सावधान मुद्रा में खड़े हुए राहुल और बजने लगा अनजान गीत 
इसके बाद राहुल गांधी ने माइक पर घोषणा की, अब राष्ट्र गीत बजेगा। मंच पर हर कोई सावधान की मुद्रा में खड़ा हो जाता है। लेकिन कोई अनजान गीत बजना शुरू हो जाता है, तो राहुल गांधी हैरान दिखते हैं और एक कांग्रेसी नेता की ओर सवालिया अंदाज में इशारा करते हैं। ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, गलती से जो गीत बजा था वह नेपाली एंथम था। आखिर में राष्ट्रगान बजाया गया, लेकिन इसका लंबा पांच-पैरा वाला संस्करण चुना गया था। तभी किसी ने नारा लगाया, "भारत माता की जय", जबकि राष्ट्रगान अभी भी बज रहा था। इसके बाद इसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्विटर पर वीडियो साझा करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी शामिल थे। उन्होंने कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए पूछा, "राष्ट्रीय गीत भारत को एकजुट करने के लिए?" तमिलनाडु के बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने इस वीडियो को इस सवाल के साथ शेयर किया, "राहुल गांधी, यह क्या है?"
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रुकते हैं और स्थानीय लोगों के साथ डांस भी करते हैं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 7 सितंबर को शुरू हुआ यह अभियान 20 नवंबर को अपनी 12 राज्यों की यात्रा के तहत मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed