फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National and international players meet Biplab Kumar Deb, will start campaign against drugs in Haryana

Biplab Kumar Deb: हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, ऐसे बनाया प्लान

Mon, 20 Mar 2023 11:00 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:00 AM IST
सार

इस दौरान देब ने हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने को कहा। इसमें खिलाड़ियों से सहयोग भी मांगी। सभी खिलाड़ियों ने इस अभियान की तारीफ की।

विज्ञापन
National and international players meet Biplab Kumar Deb, will start campaign against drugs in Haryana
खिलाड़ियों से बातचीत करते त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने रविवार को हरियाणा के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। दिल्ली स्थित अपने आवास पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बैठक की। इस दौरान देब ने हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाने को कहा। इसमें खिलाड़ियों से सहयोग भी मांगी। सभी खिलाड़ियों ने इस अभियान की तारीफ की। कहा कि युवाओं में नशे के बढ़ते लत को खत्म करना प्रत्येक नागरिक का फर्ज है। इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने की मुलाकात
देब से मिलने वालों में ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया, एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट, हॉकी में ओलंपिक मेडल धारक सुमित, एशियन खेल में कबड्डी में स्वर्ण विजेता सुरेंद्र नाडा, अर्जुन अवार्ड धारक कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल, कुश्ती में एशिया चैंपियनशिप स्वर्ण विजेता सुनील कुमार, कुश्ती में एशिया मेडल धारक  ज्ञानेंद्र दहिया, रेसलिंग में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण विजेता सुधीर पारा, कुश्ती में एशिया मेडलिस्ट जितेंद्र कुमार , राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कुश्ती में पदक विजेता संगीता फोगट शामिल रहे। इनके अलावा भी कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से उन्होंने मुलाकात की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed