फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nationa investigation agency claimed that mystery girl with sachin waze is roaming with note counting machine

एनआईए का बड़ा दावा : नोट गिनने की मशीन लेकर घूमती थी सचिन वाजे की 'मिस्ट्री गर्ल', दोनों के बीच करीबी संबंध

Sun, 04 Apr 2021 09:34 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Apr 2021 09:34 AM IST
सार

  • सचिन वाजे की मिस्ट्री गर्ल मीना जॉर्ज रखती थी नोट गिनने की मशीन
  • सचिन वाजे से मिलने ट्राइडेंट होटल जाया करती थीं मीना जॉर्ज
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी तीन दिन से मीना से कर रही है पूछताछ 

विज्ञापन
nationa investigation agency claimed that mystery girl with sachin waze is roaming with note counting machine
सचिन वाजे - फोटो : ANI

विस्तार

एंटीलिया मामले में आरोपी सचिन वाजे को लेकर एनआईए कई नए खुलासे कर सकती है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी सचिन वाजे की मिस्ट्री गर्ल मीना जॉर्ज से लगातार तीन दिनों से पूछताछ कर रही है। मीन जॉर्ज वही महिला है जो सचिन वाजे के साथ मुंबई के ट्राइडेंट होटल में दिखी थी। पूछताछ में सामने आया कि सचिन वाजे और मीना जॉर्ज का ज्वाइंट खाता और लॉकर भी है। 

विज्ञापन


मुंबई के डीसीबी बैंक में दोनों के साझा खाते और लॉकर के बारे में पता चला। वाजे की गिरफ्तारी के बाद इस खाते से कम से कम 26 लाख रुपये निकाल लिए गए, अब इसमें सिर्फ पांच हजार रुपये ही बचे हैं। इसके अलावा लॉकर को भी खोला गया और वहां से सिर्फ कुछ ही डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि वाजे और मीना के ज्वाइंट अकाउंट से किसने पैसे निकाले और क्यों। एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मीना पैसे गिनने की मशीन लेकर घूमती थी और वो ट्राइडेंट होटल में वाजे से मिलने जाती थी। एनआईए ने बताया कि मीना सचिन वाजे के पैसे संभालने का काम करती थी। 

एनआईए सूत्रों ने बताया कि सचिन वाजे और मीना जॉर्ज के बेहद करीबी संबंध थे। एजेंसी को इस बात का शक है कि मुंबई के बार, पब, रेस्त्रां से वसूले गए पैसों को ठिकाने लगाने का काम मीना जॉर्ज ही करती थीं। फिलहाल सचिन वाजे को सात अप्रैल तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed