{"_id":"5f35b43e5abce22e2d635ead","slug":"nation-service-crpf-will-start-organ-donation-campaign-e-sanjeevni-from-august-14th","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रसेवा: सीआरपीएफ 14 अगस्त से शुरू करेगा अंगदान अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रसेवा: सीआरपीएफ 14 अगस्त से शुरू करेगा अंगदान अभियान
Fri, 14 Aug 2020 03:14 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 14 Aug 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
Organ Donation
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ अपने लगभग 3.25 लाख कर्मियों के बीच अंगदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शुक्रवार को एक अभियान शुरू करेगा। इस स्वैच्छिक मिशन का समापन 27 नवंबर को राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर होगा। इसकी योजना मृत्यु के बाद भी राष्ट्र की सेवा की भावना को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत के दौरान शुक्रवार को सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) एपी माहेश्वरी एक वेबिनार के जरिये अंगदान की शपथ लेंगे। इस अभियान को ‘ई-संजीवनी’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन
अभियान का लक्ष्य जागरूकता फैलाकर, डर दूर करना
उन्होंने बताया कि इस अभियान में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और एम्स के ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन (ओआरबीओ) की प्रमुख डॉ. आरती विज शामिल होंगे। सीआरपीएफ के प्रवक्ता उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मोसेस दिनाकरण ने बताया कि इस अभियान का लक्ष्य जागरूकता फैलाकर, डर दूर करना और अंगदान को स्वीकार्यता प्रदान कर इस समस्या के मूल पर निशाना साधना है।
विज्ञापन
वेबिनार, संगोष्ठी और जागरूकता वीडियो बनाने में सीआरपीएफ के डॉक्टरों के साथ मिलकर करेंगे काम
दिनाकरण ने बताया कि यह कर्मियों को आंख, त्वचा, फेफड़े, हृदय, यकृत, अग्न्याशय, गुर्दे, हृदय के वाल्व, आंत और रक्त वाहिकाओं के दान की प्रतिज्ञा करने में मदद करने वाली एक ऑनलाइन कवायद होगी। दिनाकरण ने बताया कि एम्स के डॉक्टर ‘इस नेक और मानवीय कार्य’ के लिए सीआरपीएफ कर्मियों को उत्साहित करने के लिए वेबिनार, संगोष्ठी, कार्यशाला और जागरूकता वीडियो बनाने में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डॉक्टरों के साथ मिलकर काम करेंगे।