नासिरा शर्मा को मिला 2016 का हिंदी में साहित्य अकादमी पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य अकादमी ने बुधवार को 2016 के लिए अपने वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर दी। हिंदी के लिए नासिरा शर्मा, उर्दू के लिए निजाम सिद्दकी, कश्मीरी में अजीज हाजिनी, पंजाबी के लिए स्वराजबीर, अंग्रेजी में जेरी पिंटो, संस्कृत के लिए सीतानाथ आचार्य शास्त्री सहित 24 भाषाओं के रचनाकारों के नामों की साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए घोषणा की गई।
बुधवार को अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव ने प्रेस कांफ्रेंस करके इन नामों की घोषणा की। पुरस्कारों की घोषणा के साथ साहित्य अकादमी ने वार्षिक कैलेंडर के साथ महान लेखक अभिनव गुप्त पर एक डायरी भी लांच की। साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने बताया कि इस वर्ष आठ कविता-संग्रह, पांच उपन्यास, दो समालोचना, एक निबंध संग्रह और एक नाटक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा।
यह पुरस्कार 21 से 26 फरवरी 2017 के बीच आयोजित होने वाली साहित्योत्सव में 22 फरवरी को दिया जाएगा। इसमें चयनित लेखकों के अलावा पूर्व में साहित्य अकादमी अवार्ड पा चुके लोगों को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि 24 भाषाओं के अलावा चार गैर मान्यता प्राप्त भाषाओं के लेखकों को भाषा सम्मान भी दिया जाएगा।
राव ने कहा कि पुरस्कारों की अनुशंसा 24 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में बुधवार को इन्हें अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने कहा कि इन रचनाकारों को पुरस्कार के रूप में उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
किस भाषा में किसको पुरस्कार
हिंदी भाषा में उपन्यास 'पारिजात’ की लेखिका नासिरा शर्मा को, उर्दू में निजाम सिद्दीकी को उनकी समालोचना माबाद-ए-जदिदिआत से नए अहेद की तखलिकियात तक’, अंग्रेजी में जेरी पिंटो को उनके उपन्यास एम एंड द बिग हूम’, मैथिली में श्याम दरिहरे को उनके कहानी संग्रह बड़की काकी एट हॉटमेल डॉट कॉम, पंजाबी में स्वराजबीर को उनके नाटक मसिआ दी रात’, कश्मीरी भाषा में अजीज हाजिनी को उनके समालोचना आने-खाने को के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।
इसके अलावा राजस्थानी में बुलाकी को उनके कहानी संग्रह मरदजात अर दूजी कहानियां’ के लिए, असमिया में ज्ञान पुजारी को उनके कविता संग्रह मेघमालार भ्रमण’, बोडो में अंजू (अंजलि नार्जारी) को उनके कविता संग्रह आं माबोरै दं दासों के लिए, डोगरी में छत्रपाल को उनके कहानी संग्रह %चेता’ के लिए, गुजराती में कमल वोरा को कविता संग्रह अनेकअेक’ के लिए, कन्नड़ में बोलवार महमद के. को उनके उपन्यास स्वतंत्रायदा ओटा, मलयालम में प्रभा वर्मा को कविता संग्रह श्याममाधवम’ के लिए, बांग्ला में नृसिंह प्रसाद भादुड़ी को उनके निबंध महाभारतेर अष्टादशी’के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
कविता संग्रह वर्ग में संस्कृत में सीतानाथ आचार्य शास्त्री को काव्यनिर्झरी’ के लिए, संथाली में गोबिंदचंद्र माझी को नालहा’ के लिए, सिन्धी में नंद जावेरी को आखर कथा’ के लिए और तेलूगु में पापिनेनि शिवशंकर को रजनीगन्धा’ के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। कहानी वर्ग में तमिल में वन्नदासन को ओरू सिरू इसै’ के लिए, मराठी में आसाराम लोमटे को 'आलोक' के लिए और मणिपुरी में मोइराड्थेन राजेन को चेपथरबा ईशिड्पुन’ के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। कोंकणी में एडविन जे. एफ. डिसोजा को कोल भांगर’ और नेपाली में गीता उपाध्याय जन्मभूमि मेरो स्वदेश’ के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।