दयाशंकर गिरफ्तार तो नसीमुद्दीन को भी पकड़ो: स्वतंत्र देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अपने निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी से भाजपा भड़क गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी को सपा सरकार की पक्षपात पूर्ण कार्रवाई बताते हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने ऐलान किया है कि दयाशंकर की बेटी पूरी भाजपा की भतीजी है और उसके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को मुरादाबाद में प्रेस वार्ता में सपा सरकार से सवाल पूछा कि बेटियों में भेदभाव क्यों?
जब मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने में दयाशंकर को यूपी सरकार गिरफ्तार करा सकती है तो फिर दयाशंकर पत्नी स्वाति सिंह और बेटी पर अश्लील टिप्पणी करने वाले बसपा नेता नसीमुद्दीन आजाद क्यों हैं।
बसपा और सपा से कभी नहीं होगा समझौता
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बेटी चाहे जिस जाति और धर्म की हो, बेटी होती है और भाजपा मानती है कि सभी बेटियों का सम्मान एक समान है। उन्होंने कहा कि मुलायम और नीतीश ने मिलकर दयाशंकर को बिहार में गिरफ्तार कर लिया लेकिन नसीमुद्दीन को आजाद छोड़ रखा है। बोले, पूरी भाजपा स्वाति सिंह और उनकी बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ेगी।
नसीमुद्दीन की गिरफ्तारी और उनकी बसपा से बर्खास्तगी से कम भाजपा को कुछ मंजूर नहीं है। एक सवाल के जवाब में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा जीवन में कभी भी बसपा और सपा से समझौता नहीं करेगी। दोनों पार्टियों ने प्रदेश को गुंडाराज और भ्रष्टाचार के सिवाए कुछ नहीं दिया।
राहुल गांधी के संसद में दिए बयान की बाबत स्वतंत्र देव सिंह बोले, राहुल तो ऊल जलूल बोलते ही रहते हैं, दरअसल मोदी सरकार गरीबों की सरकार है और भाजपा सरकार में कोई घोटाला नहीं होने की वजह से कांग्रेस बौखलाई हुई है, उसे मुद्दा नहीं मिल रहा है।