{"_id":"629c5b0eb4e8a757004711a0","slug":"nasik-water-crisis-villagers-facing-acute-water-crisis-amid-scorching-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nasik Water Crisis : नासिक के गांव में पानी की किल्लत से हाहाकार, जान की बाजी लगाकर कुएं में जा रहे लोग, निकल रहा गंदा पानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nasik Water Crisis : नासिक के गांव में पानी की किल्लत से हाहाकार, जान की बाजी लगाकर कुएं में जा रहे लोग, निकल रहा गंदा पानी
Sun, 05 Jun 2022 12:59 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:59 PM IST
सार
नासिक के गांव में जलस्तर कुएं की दीवार से नीचे चला गया है। पानी निकालने के लिए लोग जान की बाजी लगाकर गहरे कुएं में उतर रहे हैं। बावजूद इसके वहां से भी गंदा पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
नासिक के गांव में जलसंकट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी के बीच महाराष्ट्र के नासिक में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए घर से चार किलोमीटर दूर तक की दूरी तय कर रहे हैं। इसके बाद जान की बाजी लगाकर गहरे कुएं में जा रहे हैं। लेकिन वहां से भी मटमैला पानी निकल रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
न्यूज एजेंसी 'एएनआई' ने वीडियो जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि जलस्तर कुएं की दीवार से नीचे चला गया है। पानी निकालने के लिए लोग गहरे कुएं में उतर रहे हैं। बावजूद इसके वहां से भी गंदा पानी निकल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी निकालने के लिए पहले एक शख्स काफी नीचे उतरता है और फिर इसके बाद महिलाएं पानी को ऊपर खींचती हैं।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों को निकाले गए गंदे पानी को कपड़े से छानना पड़ता है ताकि यह पीने लायक हो सके। यह कुंआ नासिक के चिचलेखैरे गांव में मौजूद है।
विज्ञापन
जलसंकट को लेकर एक महिला ने बताया कि एक महीना हो गया है, गांव में पानी नहीं है। पानी की पूर्ति के लिए हम बहुत दूर से पानी लाते हैं। हमारी सरकार से मांग है कि हमें पानी की सुविधा प्रदान की जाए।
खबरों के मुताबिक इससे पहले हाल ही में नासिक जिले के ही एक दूसरे गांव में पानी के भीषण संकट को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया था। नासिक में ऐसे कई गांव हैं जहां पानी ने हाहाकार मचा रखा है। तेज गर्मी ने लोगों की पानी की समस्या को और गहरा कर दिया है।

#WATCH| Amid an acute water crisis at a village in Maharashtra's Nashik, a man is forced to fetch muddy water by going down into a deep well, where the water level has plummeted to below the base of the well. Women travel arduous 3 km-long treks to fetch water for the family. pic.twitter.com/ABXetKENfZ
— ANI (@ANI) June 4, 2022