फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nashik jalgaon city 13 year old boy search time of death in his mobile and hanged himself

मोबाइल पर ऑनलाइन देखा 'मौत का वक्त', फिर 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 28 Jan 2021 02:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक Published by: कुमार संभव Updated Thu, 28 Jan 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
nashik jalgaon city 13 year old boy search time of death in his mobile and hanged himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के जलगांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां तुकारामवाड़ी में रहने वाले 13 साल के एक बच्चे ने अपने रिश्तेदार के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में सामने आया है कि मौत से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर कुछ वेबसाइट्स खोली थीं, जिसमें वह 'मौत का वक्त' ढूंढ रहा था। शहर में जिसने भी यह खबर सुनी, वह अचंभे में आ गया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, जलगांव शहर के तुकारामवाड़ी इलाके में एक शख्स रहता है। यहां उसके साथ उसके एक रिश्तेदार का 13 साल का बेटा भी रहता था। बताया जा रहा है कि 13 साल के उस बच्चे ने अपने रिश्तेदार के घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया यह सच

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त बच्चा अपने रिश्तेदार के घर में अकेला था। मामले का पता चलने के बाद परिजन उसे जलगांव सिविल अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सब-इंस्पेक्टर विशाल सोनावने ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आत्महत्या के हर एंगल को तलाशने की कोशिश की। हमें शक है कि कुछ वेबसाइट्स के प्रभाव में आकर बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। 
विज्ञापन

ऑनलाइन क्या ढूंढ रहा था बच्चा?

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मौत से कुछ देर पहले बच्चे ने अपने मोबाइल पर एक वेबसाइट खोली थी। इस वेबसाइट में किसी भी व्यक्ति की मौत का वक्त बताने का दावा किया गया था। माना जा रहा है कि बच्चे ने अपने बारे में डिटेल भरकर उस वेबसाइट पर जानकारी देखी, जिससे बाद यह घटना हुई।

चार महीने पहले आया था बच्चा

बताया जा रहा है कि यह बच्चा करीब चार महीने पहले अपने रिश्तेदार के घर रहने आया था। रिश्तेदार के मुताबिक, बच्चा ऑनलाइन क्लास होने का हवाला देकर अक्सर अपने स्मार्टफोन में ही लगा रहता था। वह किसी के साथ खेलने भी नहीं जाता था। बता दें कि बच्चे के पिता धुले के सिंधखेड़ा में रहते हैं, जबकि उसका रिश्तेदार जलगांव में लॉन्ड्री स्टॉल चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed