{"_id":"574911744f1c1b9b3769106f","slug":"naseeruddin-shah-says-citizens-of-the-country-should-give-more-time-to-the-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन का सरकार पर वार, 'किताबों में हो रहे बदलाव से दुखी हूं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नसीरुद्दीन का सरकार पर वार, 'किताबों में हो रहे बदलाव से दुखी हूं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह को है मोदी सरकार पर पूरा भरोसा
मोदी सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि सरकार के बारे में कोई राय बनाने से पहले देशवासियों को सरकार को कुछ और समय देना चाहिए। हालांकि, कुछ किताबों में हो रहे बदलावों से वह भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेवकूफ नहीं है, जो देश को अंधेरों में ढकेल दे।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर हमला करते हुए कहा कि जो कभी कश्मीर में रहा ही नहीं वह अचानक एक विस्थापित नागरिक हो गया है और कश्मीरी पंडितों के लिए लड़ रहा है।
विज्ञापन
नसीरुद्दीन शाह कल अपनी फिल्म 'वेटिंग' की रिलीज के मौके पर फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली में थे। शाह ने कहा कि उन्हें मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है और सरकार से अच्छे काम की उम्मीद है। वे बोले कि अगर उम्मीद ही छोड़ दी जाएगी तो इसका मतलब है कि हम हार गए।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर उन्होंने एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर दुख होता है कि ऐसे लोगों के विवादित बयानों की निंदा भी नहीं की जाती है।
उन्होंने कहा- जैसा कि जावेद साहब कहते हैं कि वंदे मातरम और भारत माता की जय कहना हर किसी का अपना हक है। मैं यह तभी कहूंगा जब मेरा मन कहेगा, न कि किसी और के कहने पर। किसी को भी देश प्रति मेरे प्यार पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।