फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NASA-ISRO's new satellite NISAR, a boon for farmers; Helpful in monitoring crops and improving agriculture

उपलब्धि: नासा-इसरो का नया उपग्रह निसार, किसानों के लिए वरदान; फसलों की निगरानी और कृषि सुधार में मददगार

Tue, 18 Mar 2025 06:26 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 06:26 AM IST
सार

यह मिशन रोपाई से लेकर कटाई तक फसलों की वृद्धि पर नजर रखेगा, जिससे सही समय पर बुवाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के बारे में जानकारी मिलेगी। सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक की मदद से निसार उपग्रह फसलों की विशेषताओं, पौधों में मौजूद नमी की मात्रा और उनकी मिट्टी की स्थिति की पहचान करेगा।

विज्ञापन
NASA-ISRO's new satellite NISAR, a boon for farmers; Helpful in monitoring crops and improving agriculture
'निसार मिशन'और पूर्व इसरो प्रमुख - फोटो : X / @NASAJPL / ANI

विस्तार

इस साल लॉन्च होने वाले नासा और इसरो का नया पृथ्वी उपग्रह नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (निसार) से प्राप्त डेटा न केवल भारत बल्कि दुनियाभर के किसानों के लिए उपयोगी होगा। इससे प्राप्त आंकड़ों का उपयोग फसलों की वृद्धि को ट्रैक करने, पौधों के स्वास्थ्य पर नजर रखने और मिट्टी की नमी की निगरानी के लिए किया जाएगा। यह जानकारी इसरो विज्ञान टीम के हवाले से एक रिपोर्ट में दी गई है।
विज्ञापन


यह मिशन रोपाई से लेकर कटाई तक फसलों की वृद्धि पर नजर रखेगा, जिससे सही समय पर बुवाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के बारे में जानकारी मिलेगी। सिंथेटिक अपर्चर रडार तकनीक की मदद से निसार उपग्रह फसलों की विशेषताओं, पौधों में मौजूद नमी की मात्रा और उनकी मिट्टी की स्थिति की पहचान करेगा। यह छोटे खेतों से लेकर बड़े कृषि क्षेत्रों तक व्यापक रूप से डेटा प्रदान करेगा जिससे कृषि भूमि का समग्र विश्लेषण संभव होगा। इसके अलावा यह उपग्रह हर मौसम में काम करेगा, जिसकी वजह से यह किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-RBI: 'केवाईसी दस्तावेज़ के लिए ग्राहकों को बार-बार न परेशान करें',आरबीआई गवर्नर का बैंकों को सख्त संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लेशियरों की गति पर भी रखेगा नजर
निसार उपग्रह हर 12 दिनों में दो बार पृथ्वी की लगभग पूरी भूमि की तस्वीर लेगा। यह 10 मीटर तक के छोटे भूखंडों की निगरानी करने में सक्षम होगा। यह नीति निर्माताओं और कृषि अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगा, जैसे कि धान की रोपाई का समय, पौधों की ऊंचाई और खेतों की नमी का स्तर। इसके अलावा यह भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पहले और बाद में पृथ्वी की सतह के लचीलेपन को देखेगा। यह ग्लेशियरों और बर्फ की चादरों की गति पर नजर रखेगा तथा जंगलों की वृद्धि और पेड़ों के काटे जाने सहित पारिस्थितिकी तंत्र में होने वाले बदलावों पर भी नजर रखेगा।


प्रतिदिन देगा 80 टेराबाइट डाटा
उपग्रह को भारत के दक्षिण-पूर्वी तट स्थित इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। एक बार सक्रिय होने के बाद यह प्रति दिन लगभग 80 टेराबाइट डाटा प्रदान करेगा, जो कृषि समेत कई क्षेत्रों में शोधकर्ताओं और किसानों के लिए फायदेमंद होगा। बता दें कि निसार दो अलग-अलग रडार फ्रीक्वेंसी (एल और एस बैंड) का उपयोग करने वाला पहला उपग्रह होगा। यह तकनीक इसे एकल फ्रीक्वेंसी वाले उपकरणों की तुलना में अधिक विस्तृत और सटीक डाटा प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।

ये भी पढ़ें:- स्वागत है सुनीता: नौ महीने बाद कल तड़के धरती पर लौटेंगे दोनों अंतरिक्ष यात्री, फ्लोरिडा तट पर तैयारी शुरू

कैसे है उपयोगी, समझिए

साथ ही इससे रडार डाटा का विश्लेषण करके फसलों की पहचान करने और उनके उत्पादन का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। यह उपग्रह पोलरिमेट्री तकनीक का उपयोग करेगा। इससे मिट्टी और पौधों में पानी की मात्रा का भी अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। गीली मिट्टी सूखी मिट्टी की तुलना में अधिक रेडार सिग्नल परावर्तित करती है, जिससे सिंचाई के सही समय और पानी की उपलब्धता की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसकी उन्नत रडार तकनीक मौसम और बादलों की बाधाओं को पार करते हुए हर मौसम में काम करेगी। यह मिशन कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने और किसानों की उत्पादकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed