दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा का निधन, कुछ समय पहले ही मिला था नारी शक्ति सम्मान
- डीडी न्यूज की फाउंडिंग एंकर थीं नीलम शर्मा, 20 साल से ज्यादा समय तक चैनल से जुड़ी रहीं
- 'बड़ी चर्चा' और 'तेजस्विनी' जैसे कार्यक्रमों के साथ कई मशहूर कार्यक्रमों का संचामल किया
- आठ मार्च को मिला था 'नारी शक्ति सम्मान', पत्रकारिता में योगदान के लिए मिले कई सम्मान
- खुले बाल और साड़ी थी पहचान, 20 साल के करियर में अधिकतर इसी परिधान में नजर आईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूरदर्शन की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा का आज निधन हो गया। दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने साल 1995 में दूरदर्शन के साथ करियर की शुरुआत की थी।
#DDNews की वरिष्ठ एंकर #NeelumSharma के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, 'नारी शक्ति' सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' आदि कई लोकप्रिय कार्यकमों का संचालन किया pic.twitter.com/ThzgaZ0UQ6
विज्ञापन विज्ञापन— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) August 17, 2019
मार्च में मिला नारी शक्ति सम्मान
लंबे समय तक दूरदर्शन का चेहरा रहीं नीलम शर्मा को इसी साल मार्च में 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया था। नारी शक्ति पुरस्कार महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। दूरदर्शन के साथ अपने 20 साल के करियर में नीलम शर्मा ने 'तेजस्विनी' और 'बड़ी चर्चा' समेत कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।डीडी न्यूज की फाउंडिंग एंकर नीलम शर्मा कैंसर से पीड़ित थीं और नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य बेहद खराब होने चलते उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। अंतिम दर्शन के लिए फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को नोएडा स्थित उनके आवास पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ देर में निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
साल 2014 में घिरी थीं विवादों में
दूरदर्शन के साथ अपने पूरे करियर में नीलम शर्मा को कई पुरस्कार और सम्मान मिले। लेकिन, साल 2014 में एक नस्लभेद के आरोप के चलते वह विवादों में आ गई थीं। कार्यक्रम 'शनिवार चर्चा' के दौरान अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले 20 वर्षीय नीडो तनियम की हत्या पर चर्चा होने वाली थी। नीडो की दिल्ली के लाजपत नगर में हत्या कर दी गई थी।इस कार्यक्रम में चर्चा के लिए अरुणाचल प्रदेश के कुछ छात्र आए थे। छात्रों ने कार्यक्रम के प्रोड्यूसर और नीलम शर्मा पर आरोप लगाया था कि हिंदी बोलना नहीं आने के कारण उन्हें पैनल में अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया। इसे लेकर प्रसार भारती ने जांच समिति भी बनाई थी। जांच में पता चला था कि पैनल में आए छात्रों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने माफी मांगी थी।