फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Tomar said Kamal Nath government might fall like karnataka congress-jds coalition

नरेंद्र तोमर ने टीएमसी को लताड़ा, कहा- बंगाल को वापस करने चाहिए सभी केंद्रीय फंड

Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 27 Jul 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Narendra Tomar said Kamal Nath government might fall like karnataka congress-jds coalition
नरेद्र सिंह तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल सरकार प्रधानमंत्री किसान योजना को लागू करना नहीं चाहती। जिसे लेकर केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को सभी केंद्रीय फंड वापस करने के बारे में सोचना चाहिए। एनडीए के नेतृत्व वाली इस योजना के तहत किसानों को तीन किश्तों में छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। 

विज्ञापन


तोमर ने कृषि अर्थव्यवस्था में मुद्दों के समाधान के लिए राज्यों के साथ काम करने की बात की। उन्होंने बताया कि कैसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार द्वारा एनडीए की योजनाओं को लागू न करने की वजह से मुश्किल होती है। उन्होंने कहा, 'यह एक घटिया राजनीति है। पश्चिम बंगाल सभी दूसरे फंड का इस्तेमाल कर रहा है। क्या वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना या मनरेगा की धनराशि या आजीविका निधि का धन लौटाएंगी?'
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में तोमर ने मध्यप्रदेश के कांग्रेस मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला किया। तोमर मध्यप्रदेश के मोरेना से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा के दो विधायकों द्वारा कांग्रेस के पक्ष में विधानसभा में वोट देने को लेकर उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ की सरकार बिलकुल कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार की तरह गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों विधायक अब भी पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर ने कहा, 'भाजपा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। न ही उन्होंने स्पीकर को पत्र लिखकर कहा है कि वह अब भाजपा के साथ नहीं हैं। कमलनाथ सरकार ठीक तरह से काम नहीं कर रही है। मैं यही कहना चाहता हूं। भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। चीजें नियंत्रण से बाहर हो रही हैं और राज्य में अराजकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed