फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi will decorated with St Andrew, Apostle highest state decoration of Russia

प्रधानमंत्री मोदी को रूस ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, दूतावास ने दी जानकारी

Fri, 12 Apr 2019 06:16 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 12 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will decorated with St Andrew, Apostle highest state decoration of Russia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया है। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रोत्साहित करने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मोदी को इस सम्मान के लिए चुना गया। 

विज्ञापन


रूस सरकार ने शुक्रवार को कहा, ‘मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष और गौरवान्वित रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने व रूसी और भारतीय लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए असाधारण सेवा के लिए रूस के सर्वोच्च राज्य सम्मान से नवाजा गया है। 
विज्ञापन


रूसी अधिकारी ने कहा कि ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ प्रमुख राजनेताओं, सार्वजनिक हस्तियों और विज्ञान, संस्कृति और कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को उनकी असाधारण सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान किसी देश के प्रमुख को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए भी दिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कजाखस्तान के पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव और अजरबैजान के राष्ट्रपति गेदर अलिव को भी रूस का सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘गरिमापूर्ण पुरस्कार के लिए शुक्रिया। मैं राष्ट्रपति पुतिन और रूस की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। रूस और भारत की दोस्ती की नींव बहुत गहरी है। हमारी साझेदारी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।’
 

 

पीएम को मिले अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 

  • हाल ही में यूएई ने ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया 
  • दक्षिण कोरिया ने सियोल शांति पुरस्कार 2018 से नवाजा 
  • संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’
  • पहले फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड से नवाजा गया 


  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed