फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi wanted to give Desai 500 acres of land in Gujarat had said Gujarat is yours

स्मृति शेष: देसाई को गुजरात में 500 एकड़ जमीन देना चाहते थे नरेंद्र मोदी, फोन कर कही थी यह बात

Thu, 03 Aug 2023 06:30 AM IST
जलज मिश्रा सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2023 06:30 AM IST
सार

गोविंद निहलानी के धारावाहिक तमस में जुड़कर ऐतिहासिक कहानियों को फिल्माने की बारीकियां सीखने वाले देसाई ने धारावाहिक चाणक्य में कला निर्देशन का काम बीच से पकड़ा था। हिंदी सिनेमा के दर्शकों को उनका काम पहले पहल विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी में भाया।

विज्ञापन
Narendra Modi wanted to give Desai 500 acres of land in Gujarat had said Gujarat is yours
नितिन चंद्रकांत देसाई और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जाने-माने कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई अब दुनिया में नहीं रहे, बुधवार को उनका शव फंदे से लटका मिला। उनकी कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खासे प्रभावित थे। तब देसाई का अपना स्टूडियो नहीं था और मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने देसाई से कहा था कि गुजरात आपका है। आइए, मैं आपको 500 एकड़ जमीन देता हूं और वहां स्टूडियो बनाइए।

विज्ञापन

यह वाकया साल 2003 का है। उस समय देसाई ने मुंबई में मोदी के स्वागत के लिए 80 फुट का कमल मंच तैयार किया था। जब मोदी ने मंच पर प्रवेश किया था, तब वह कमल आकार में खिल गया था और उसके बीच में मोदी थे। वह कमल मंच वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने तैयार कराया था। सेट पर चढ़ने से पहले मोदी ने देसाई को बुलाया और पूछा था कि सेट पर कैसे जा सकते है। तब देसाई ने उनको बताया था कि आपको कुछ नहीं करना है। बस सेट पर जाना है और अपनी शैली में भाषण देना है। मोदी जब स्टेज पर पहुंचे तो वह भाजपा के चुनाव चिह्न कमल मंच पर थे। उन्होंने देखा, सामने करीब ढाई लाख लोगों की भीड़ थी। उस समय मोदी ने कहा था कि मुझे देखने एक लाख लोग आए हैं, लेकिन नितिन देसाई का सेट देखने के लिए डेढ़ लाख लोग पहुंचे हैं।

विज्ञापन

तमस से सीखीं ऐतिहासिक कहानियों को फिल्माने की बारीकियां
गोविंद निहलानी के धारावाहिक तमस में जुड़कर ऐतिहासिक कहानियों को फिल्माने की बारीकियां सीखने वाले देसाई ने धारावाहिक चाणक्य में कला निर्देशन का काम बीच से पकड़ा था। हिंदी सिनेमा के दर्शकों को उनका काम पहले पहल विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी में भाया। इसके बाद लगान, स्वदेस और देवदास जैसी फिल्मों ने उनकी समय के हिसाब से सेट बनाने की कला का नाम देश दुनिया में मशहूर कर दिया। हॉलीवुड फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की मुंबई में हुई शूटिंग और केबीसी के सेट भी उन्होंने ही बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास नहीं हुआ मोदी ने किया फोन 
एक स्थानीय चैनल को दिए साक्षात्कार में नितिन ने खुलासा किया था कि मोदी ने उन्हें फोन किया तो विश्वास ही नहीं हुआ था। उनकी मोदी से मुलाकात मुंबई के विले पारले में हुई थी। जहां 45 मिनट तक उनके साथ चर्चा की थी और अपने स्टूडियो का प्रजेंटेशन दिया था। इससे मोदी इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा, हम 150 नहीं 500 एकड़ जमीन देते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed