पीएम केयर फंड को चौतरफा समर्थन, सेना और रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी दान करेंगे 500 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। देशभर से पीएम मोदी के पीएम केयर फंड को चौतरफा समर्थन मिल रहा है। सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम फंड में 25 करोड़ रुपये का दान दिया था।
अडानी फाउंडेशन करेगा 100 करोड़ रुपये दान
अडानी फाउंडेशन पीएम केयर फंड में 100 करोड़ रुपये दान करेगा। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए अडानी फाउंडेशन 100 करोड़ रुपए पीएम केयर में योगदान करने के लिए तैयार है। इसके अलावा लोगों की जांच के लिए लिए अडानी समूह सरकार को अतिरिक्त संसाधनों से योगदान देगा।
Adani Foundation is humbled to contribute Rs 100 cr to #PMCaresFund in this hour of India’s battle against #COVID19. Adani Group will further contribute additional resources to support governments and fellow citizens in these testing times: Gautam Adani, Chairman, Adani Group pic.twitter.com/VJ7SpER4tW
— ANI (@ANI) March 29, 2020
पीयूष गोयल और सुरेश अंगड़ी देंगे एक महीने का वेतन
अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी पीएम केयर में दान देने की घोषणा की है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान के बाद, मैं (पीयूष गोयल), और सुरेश अंगड़ी (केंद्रीय मंत्री) एक महीने का वेतन और 13 लाख रेलवे और पीएसयू कर्मचारी एक दिन का वेतन दान करेंगे। हम कुल मिलाकर 151 करोड़ रुपये के बराबर दान देंगे।
Following Prime Minister Narendra Modi ji’s call, I (Piyush Goyal), & MoS Suresh Angadi will donate 1 month’s salary & 13 lakh railway & PSU employees will donate 1 day’s salary, equal to ₹151 crores to #PMCARES: Railways Minister, Piyush Goyal pic.twitter.com/qDBN1T4BUa
— ANI (@ANI) March 29, 2020
अर्धसैनिक बलों के कर्मियों ने दान किए 116 करोड़ रुपये
सभी अर्धसैनिक बलों के कर्मियों ने पीएम केयर फंड में 116 करोड़ रुपये दान किए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर सभी अर्धसैनिक बलों के कर्मियों ने पीएम केयर फंड में अपने एक दिन का वेतन (कुल 116 करोड़ रुपये) का योगदान दिया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
On the appeal of Prime Minister Narendra Modi, to combat #COVID19, all paramilitary forces personnel have contributed their one day salary (total Rs 116 crores) to #PMCARES fund. I express my gratitude to all: Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/FpN8OIMOtY
— ANI (@ANI) March 29, 2020
भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी दान करेंगे 500 करोड़
सेना, नौसेना और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों ने देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राहत कोष में एक दिन का वेतन लगभग 500 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया है। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि वह एक महीने का वेतन दान करेंगे। कर्मचारियों का योगदान स्वैच्छिक है और दान न करने के इच्छुक लोगों को छूट दी जाएगी।
राजनाथ सिंह दान करेंगे एक महीने का वेतन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैंने अपने एक महीने के वेतन को पीएम केयर फंड में दान करने का फैसला किया है। आप इस फंड में भी योगदान कर सकते हैं और कोविड-19 के खतरे से लड़ने के भारत के संकल्प को मजबूत कर सकते हैं। सिंह ने कहा कि उन्होंने एमपी निधि (संसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के सदस्य) के अध्यक्ष से पीएम केयर के लिए एक करोड़ रुपये जारी करने के लिए कहा है।