{"_id":"57a714554f1c1bc3762bc2aa","slug":"narendra-modi-launches-mission-bhagiratha-in-telangana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौरक्षकों पर फिर बरसे मोदी, कहा- ये देश तोड़ने का कर रहे हैं प्रयास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गौरक्षकों पर फिर बरसे मोदी, कहा- ये देश तोड़ने का कर रहे हैं प्रयास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 07 Aug 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में 10 हजार 6 सौ करोड़ रुपए की एनटीपीसी की विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज हिंदुस्तान की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मुट्ठीभर लोग गौरक्षा के नाम पर समाज में तनाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। कृषि और गांव को बचाने के लिए गोरक्षकों से सावधान हो जाना चाहिए।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि गौरक्षा के निर्देश संविधान में दिए गए हैं। गौरक्षा के लिए महात्मा गांधी ने कहा है और जो उन्होंने कहा है वह गलत नहीं हो सकता। उन्होंने गौरक्षा के लिए काम करने वाले सच्चे सेवकों से अपील की है कि वह सतर्क रहें। कुछ नकली लोग उनके काम को खराब न कर दें। उन्होंने राज्य सरकारों से कहा है कि वह ऐसे लोगों की तलाश कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें।
तेलंगाना पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह छोटी उम्र का राज्य है। इसे बने हुए सिर्फ दो साल हुए हैं। हालांकि, इतने कम उम्र में भी बहुत कुछ पा लिया है। जिस उद्देश्य के साथ इसे बनाया गया था वह अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन
पानी के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके न रहने पर ही इसकी जरूरत समझ में आती है। उन्होंने पोरबंदर का उदाहण देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की जन्मभूमि पर 200 साल पहले से पानी का संरक्षण होता आया है।

Rural India and agriculture sector are the greatest assets of Indian economy. We are trying to give impetus to both to boost growth: PM Modi
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
पानी के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके न रहने पर ही इसकी जरूरत समझ में आती है। उन्होंने पोरबंदर का उदाहण देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की जन्मभूमि पर 200 साल पहले से पानी का संरक्षण होता आया है।
If anyone visits Porbandar, the birth place of Mahatma Gandhi you will see the technology used by villagers to save water, 200 years ago: PM
— ANI (@ANI_news) August 7, 2016
1200 मेगावाट की विद्युत परियोजना को किया समर्पित
नरेंद्र मोदी
एनटीपीसी की तेलंगाना विद्युत परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 1600 मेगावॉट और दूसरे चरण में 2400 मेगावॉट वाली परियोजना लगाई जाएगी।
प्रधानमंत्री ने करीमनगर में रामागुंडम उर्वरक फैक्टरी की मरम्मत, वारंगल में कालोजी स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, मेडक जिले में कोटापल्ली-मनोहराबाद रेल लाइन के निर्माण और एनटीपीसी द्वारा 1600 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना की आधारशिला रखी। वहीं, सिंगरेनी कोलियरिज द्वारा बनाई गई 1200 मेगावाट की विद्युत परियोजना को देश को समर्पित किया।