{"_id":"56d9baa24f1c1bdd078b4854","slug":"narendra-modi-launched-new-setu-bharatam-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेतु भारतम् परियोजना को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेतु भारतम् परियोजना को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 10:12 PM IST
सार
- मोदी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
- सड़कों पर नहीं दिखेंगे रेलवे क्रॉसिंग
- नीतीन गडकरी भी थे मौजूद
- सभी सड़के होगीं राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
setu bharatam
- फोटो : setu bharatam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेतु भारतम परियोजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की बाद कही।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और उसके लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर देश को विकास के पथ पर दौड़ाना है तो उसके लिए सड़कों का विकास बहुत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
मोदी ने सड़क के अलावा रेल, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मोदी ने रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के बारे में भी चर्चा की। सेतु भारतम परियोजना को अगले चार साल (2019) तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
10 हजार करोड़ की परियोजना
narendra modi
- फोटो : narendra modi
सेतु भारतम केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी परियोजना है जिसके तहत पूरे भारत में सड़कों, रेलमार्गों व अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रासिंग मुक्त बनाने का भी काम किया जाएगा।
इस परियोजना की अनुमानित लागत 10 हजार दो सौ करोड़ रुपए है। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।
परियोजना के उद्घाटन के दौरान मोदी ने गडकरी को इस महत्वकांक्षी परियोजना की नींव रखने के लिए उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा किसी भी देश के विकास से लिए इस तरह की परियोजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
इस परियोजना की अनुमानित लागत 10 हजार दो सौ करोड़ रुपए है। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नीतीन गडकरी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे।
परियोजना के उद्घाटन के दौरान मोदी ने गडकरी को इस महत्वकांक्षी परियोजना की नींव रखने के लिए उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा किसी भी देश के विकास से लिए इस तरह की परियोजनाओं की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।