फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi Gujarat Visit Taapi District Ahead Of Assembly election 2022 Latest News Update

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी पहुंचे तापी, विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Thu, 20 Oct 2022 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 20 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Gujarat Visit Taapi District Ahead Of Assembly election 2022 Latest News Update
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तापी जिले के व्यारा पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान केवड़िया के एकतानगर में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में ‘मिशन लाइफ’(लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन


इस मिशन का उद्देश्य त्रिस्तरीय रणनीति को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है। मिशन लाइफ में दुनियाभर से एक नई शुरुआत की अपील की गई। इसमें पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ लेने के अलावा संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ में हर छोटी-छोटी चीजों के प्रति भी जागरूकता पैदा की जाएगी जिससे पर्यावरण को लाभ हो। मिशन लाइफ की लॉन्चिंग होते ही विदेशों में भी इसकी खूब चर्चा होने लगी। कई अन्य देशों के नेताओं ने इसे लेकर संदेश भेजना शुरू कर दिया है। वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने मिशन लाइफ अभियान के बारे में कई अहम बातें बताईं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान को रोजगार मेले का नाम दिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री 75,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

पीएमओ ने बताया कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रधानमंत्री ने इसी साल जून महीने में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को निर्देश दिया था कि वे मिशन मोड से 10 लाख पदों पर भर्तियां करें।

पीएमओ ने कहा कि इन नियुक्तियों को मंत्रालयों व विभागों द्वारा खुद से या नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से मिशन मोड में किया जा रहा है। इन एजेंसियों में संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड शामिल है। पीएमओ ने बताया कि तेज गति से नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है।

पीएम बोले- कांग्रेस ने आदिवासी संस्कृति का बनाया मजाक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर आदिवासियों की परंपराओं और संस्कृति का मजाक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समुदाय के लोग इस अपमान को नहीं भूलेंगे और वे कांग्रेस को इसका सबक सिखाएंगे। पीएम ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आदिवासी लोगो के हालात सुधारने के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया क्योंकि उसका सारा ध्यान केवल चुनाव जीतने पर रहा। 

उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति के तौर पर मौजूदा समय में एक आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं जबकि आदिवासी पुत्र मंगूभाई पटेल मध्य प्रदेश में राज्यपाल हैं। आपने पहले की सरकारों को देखा है। आप विभिन्न राज्यों में मौजूदा भाजपा सरकारों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों से तुलना करें। कांग्रेस ने कभी भी आपके भविष्य के बारे में नहीं सोचा और वे केवल चुनाव जीतने के लिए काम करते थे। चुनाव से पहले वे झूठे वादे करते थे लेकिन चुनाव के बाद इन वादों को भूल जाते थे। वहीं दूसरी ओर, भाजपा सरकार ने देश के आदिवासी समुदाय के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन हमारे काम के कारण अब आपको कम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपके बच्चों को भविष्य में ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाती थी। यदि किसी समारोह में वह आदिवासी पगड़ी या जैकेट पहनते थे तो इसके लिए भी मजाक उड़ाते थे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को बताना चाहते हैं कि आदिवासी समुदाय अपनी रीतिरिवाजों और परंपराओं के अपमान को कभी नहीं भूलेगा और वे इसका सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां भी सत्ता में हैं, उसकी सरकार ने आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed