मोदी के हेयर स्टाइल पर दिग्विजय ने ली चुटकी
- लगातार बदल रहे हैं हेयर स्टाइल
- दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट
- अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं मोदी
- दिग्विजय की उड़ रही है खिल्ली
विस्तार
दिग्विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेयर स्टाइल पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने बताया है कि मोदी ने अपना हेयर स्टाइल बदल लिया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मोदी ने अपनी हेयर स्टाइल बदल ली है। जनता पूछ रही है उनका हेयर स्टाइलिस्ट कौन है?' उनके इस ट्वीट का कुछ ने समर्थन किया तो कइयों ने ऐतराज भी किया।
दिग्विजय पर हमलावर हुए लोग
आपको बता दें कि इन दिनों नरेंद्र मोदी ने एक नया हेयर स्टाइल अपनाया है जिसमें उनके बाल पीछे की ओर थोड़े बढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
मोदी के इसी हेयर स्टाइल पर दिग्विजय ने चुटकी ली है। हालांकि, उनके इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। कई लोग इसे कांग्रेस के सोच का स्तर बता रहे हैं तो कुछ लोग मुद्दा नहीं होने की वजह से ऐसी बातें करने का आरोप भी लगा रहे हैं।