{"_id":"577347704f1c1b576179acd3","slug":"narendra-modi-chalisa-s-copyright-issue-reaches-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट पहुंचा मोदी चालीसा के कॉपीराइट का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोर्ट पहुंचा मोदी चालीसा के कॉपीराइट का मामला
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
मोदी चालीसा को लेकर विवाद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आगरा में बल्केश्वर कालोनी के विष्णु कुमार अग्रवाल का आरोप है कि उनके द्वारा रचित नरेंद्र मोदी चालीसा और आरती में इसी कालोनी के प्रमील कुमार ने धोखाधड़ी से अपना नाम जोड़ लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत सीजेएम कोर्ट में की है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी चालीसा और आरती की रचना उन्होंने की थी। कॉपीराइट एक्ट के तहत 28 फरवरी 2003 को इसका रजिस्ट्रेशन कराया था। आरोप है कि प्रमील ने कूट रचना के तहत चालीसा की अंतिम पंक्ति में अपना नाम जोड़ लिया। इसकी किताब भी छपवा ली।
विज्ञापन
एक अप्रैल 2014 को कटरा वजीर खां स्थित राधाकृष्ण मंदिर में इसका विमोचन भी करा लिया। कोर्ट ने दरखास्त पर थाना से आख्या तलब की है। सुनवाई एक जुलाई को होगी। विष्णु कुमार का कहना है कि प्रमील के साथ कई और लोग शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Publishe By: Amit Tiwari