{"_id":"571885534f1c1bbc638b486f","slug":"narendra-modi-addressed-10th-civil-services-award-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की जनता के अंदर विश्वास पैदा करना होगा: नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश की जनता के अंदर विश्वास पैदा करना होगा: नरेंद्र मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा पुरस्कार समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित 10वें सिविल सेवा दिवस पुरस्कार समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के लोगों के भीतर विश्वास पैदा करने की जरूरत की पैरवी की जिससे की देश के विकास में उनका भी सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि यह जरूरी है कि हम देश के हर जिले के अंदर जनता के भीतर विश्वास पैदा करने का काम करें। हमें बाधाओं को दूर कर के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोगों के जीवन में जैसे दायित्व बढ़ता है, हमारे अंदर नया करने की ऊर्जा भी बढनी चाहिए। मोदी ने देश की आबादी को ही देश की ताकत बताते हुए कहा कि हमें एक ऐसा वातावरण बनाने की जरूरत है जहां सब सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
मोदी ने इस दौरान प्रयोगों को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर हम प्रयोग करना ही छोड़ देंगे तो व्यवस्था में बदलाव नहीं आ सकता। इस दौरान उन्होंने निरंतरता पर जोर देते हुए कहा कि जब विद्यार्थी परीक्षा देकर घर लौटता है तो एक तरफ रिजल्ट का इंतजार करता है और दूसरी ओर यह सोचता है कि अगले साल प्रारंभ से ही पढ़ूंगा। इसके लिए निरंतरता की जरूरत है।
विज्ञापन