{"_id":"63401011b9069353360a69de","slug":"narcotics-control-bureau-destroyed-25-000-kg-drugs-to-be-destroyed-in-presence-of-home-minister-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: गृहमंत्री की मौजूदगी में NCB नष्ट करेगी 25,000 किलोग्राम ड्रग्स,असम के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे Shah","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: गृहमंत्री की मौजूदगी में NCB नष्ट करेगी 25,000 किलोग्राम ड्रग्स,असम के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे Shah
Fri, 07 Oct 2022 10:33 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:33 PM IST
सार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक जून से एक विशेष अभियान चलाकर 75वीं वर्षगांठ के मौके पर तय किया कि वह सभी क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा जब्त ड्रग्स को नष्ट करेगा।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) करीब 25,000 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट करेगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में ड्रग्स की खेप को जब्त किया था।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक जून से एक विशेष अभियान चलाकर 75वीं वर्षगांठ के मौके पर तय किया कि वह सभी क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा जब्त ड्रग्स को नष्ट करेगा। इससे पहले 30 जुलाई को करीब 82,000 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थ नष्ट किया गया। एनसीबी शनिवार को करीब 11,000 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट करेगा। इसके अलावा लगभग 13,675 किलोग्राम जब्त किए गए नशीले पदार्थ (हेरोइन, गांजा, कोडीन कफ सिरप, मादक गोलियां) को नष्ट किया जाएगा।
इसी अभियान के तहत 30 जुलाई को चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गृहमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से एनसीबी की विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों द्वारा 31,000 किलोग्राम नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारी ने बताया कि एक से सात जून तक चले इस विशेष अभियान के दौरान एनसीबी ने करीब 1,09,000 किलोग्राम जब्त नशीला पदार्थ नष्ट किया।
विज्ञापन
असम दौर पर हैं अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान अमित शाह नशीले पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग करेंगे। साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में नशीली पदार्थों की तस्करी और इसे रोकने के लिए महत्वपूर्ण बिंदू पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान गृहमंत्री के साथ-साथ पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी मौजूद रहेंगे। अमित शाह मनन भवन गंगटोक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम सहकारी डेयरी कॉन्क्लेव 2022 में हिस्सा लेंगे। असम में शाह भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। शाह कई आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद रविवार को राज्य से रवाना होंगे। असम के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भाबेश कालिता ने कहा कि शुक्रवार शाम को शाह यहां पहुंचेंगे। उसके बाद वो पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।