फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narayan Rane joined BJP after ED began probe against him, claims Shiv Sena leader

शिवसेना का नारायण राणे पर तंज: कहा- ईडी ने बिठाई थी जांच, इसीलिए थाम लिया था भाजपा का दामन

Wed, 16 Feb 2022 11:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 16 Feb 2022 11:19 PM IST
सार

गौरतलब है कि राणे ने अपना राजनीतिक करियर शिवसेना से शुरू किया था। उन्होंने 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार के दौरान छोटे समय के लिए महाराष्ट्र के सीएम का पद संभाला था।

विज्ञापन
Narayan Rane joined BJP after ED began probe against him, claims Shiv Sena leader
शिवसेना नेता विनायक राउत ने नारायण राणे पर बोला हमला। - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना के नेता विनायक राउत ने बुधवार को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पर निशाना साधा। राउत ने दावा किया कि ईडी की तरफ से जांच बिठाए जाने के बाद नारायण राणे भाजपा में शामिल हो गए थे।  मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवसेना के लोकसभा सांसद ने पूछा कि राणे जब कांग्रेस पार्टी में थे, तब भाजपा के नेता किरीट सोमैया ने उन पर कई आरोप लगाए थे। आखिर अब उन आरोपों का क्या हुआ? 
विज्ञापन


विनायक राउत ने कहा, ‘‘सोमैया ने राणे के विरूद्ध भ्रष्टाचार में लिप्त रहने एवं बिना लेखा जोखा वाली संपत्ति इकट्ठा करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये थे। उसके बाद ईडी ने कुछ खोखा कंपनियों की जांच की। राणे डर गये और भाजपा में चल गए। मैं आशा करता हूं कि सोमैया उन सबूतों को फिर ईडी को देंगे जो उनके पास थे और अधिकारी उनके विरूद्ध कार्रवाई करेंगे। हम निश्चित ही इस पर ईडी का जवाब चाहेंगे।’’
विज्ञापन


गौरतलब है कि राणे ने अपना राजनीतिक करियर शिवसेना से शुरू किया था। उन्होंने 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार के दौरान छोटे समय के लिए महाराष्ट्र के सीएम का पद संभाला था। राणे बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और राज्य मंत्री बन गए थे। कुछ साल बाद ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में राणे ने महाराष्ट्र स्वाभिमानी पार्टी (एमएसपी) की स्थापना की थी। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करा लिया। भाजपा में शामिल होने के साथ ही राणे 2019 में राज्यसभा सांसद बन गए। उन्हें पिछले साल ही केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया। 


विनायक राउत के इस बयान से एक दिन पहल शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी कुछ भाजपा नेताओं एवं व्यापारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था। हालांकि राणे ने बुधवार को कहा कि संजय राउत बिना किसी दस्तावेजी सबूत के भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed