{"_id":"5d6a0ccc8ebc3e017941d720","slug":"narayan-rane-is-close-to-bjp-says-cm-devendra-fadnavis-on-merger-of-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण राणे भाजपा के करीबी, अंतिम फैसला शिवसेना से चर्चा के बाद: देवेंद्र फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारायण राणे भाजपा के करीबी, अंतिम फैसला शिवसेना से चर्चा के बाद: देवेंद्र फडणवीस
Sat, 31 Aug 2019 11:29 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नारायण राणे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीबी हैं। अब बस एक चीज है जिसपर फैसला होना है, कि उनकी पार्टी हमारे साथ जुड़ेगी या नहीं। अंतिम फैसला शिवसेना के साथ चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister & BJP leader Devendra Fadnavis: Narayan Rane is close to BJP, only thing that has to be decided is whether his party will merge with us or not. Final decision will be taken after discussions with Shiv Sena. pic.twitter.com/N1N08SuQTS
— ANI (@ANI) August 31, 2019विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा था कि वह एक सितंबर को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने के बाद राणे को भाजपा के समर्थन से राज्यसभा में चुना गया और उन्होंने 'महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष' पार्टी बनाई जो राजग का हिस्सा है।
विज्ञापन
राणे ने पत्रकारों से कहा, मैं सोलापुर में एक सितंबर को भाजपा में शामिल हो जाऊंगा, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक रैली संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, राकांपा विधायक राणा जगजीत सिंह पाटिल और सतारा सांसद उदयन राजे भोसले भी जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे।