फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   narayan dutt tiwari controversy, know from CD Scandal to Wedding at the age of 89

एनडी तिवारी का विवादों से रहा गहरा नाता, जानिए सीडी स्कैंडल से लेकर 89 की उम्र में शादी तक का सफर 

Thu, 18 Oct 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
narayan dutt tiwari controversy, know from CD Scandal to Wedding at the age of 89
एनडी तिवारी
उत्तराखंड के विकास पुरुष नारायण दत्त तिवारी ने आज दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 94 साल के थे। आज ही उनका जन्मदिन भी है। उनके निधन से राजनीति पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि एनडी तिवारी का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह किसी न किसी मामले में हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। 85 साल की उम्र में सेक्स सीडी कांड और फिर 89 साल की उम्र में शादी करके उन्होंने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। जानिए कैसा रहा उनका सफर।
विज्ञापन

एनडी तिवारी को एक तेलगू चैनल ने एक घंटे तक तीन युवा लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था

narayan dutt tiwari controversy, know from CD Scandal to Wedding at the age of 89
nd tiwari - फोटो : ट्विटर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे एनडी तिवारी अनपी रंगीनियों के चलते भी विवादों में रहे हैं। वह एक सेक्स स्कैंडल में भी फंसे थे। जब वह आंध्रप्रदेश के राज्यपाल पद पर थे तब उनपर गंभीर आरोप लगे थे। तेलुगू समाचार चैनल ने एक घंटे तक ऐसी तस्वीरों और वीडियों को प्रसारित किया था जिममें एनडी तिवारी जैसा दिखने वाला एक शख्स दिख रहा था। जिसे तीन युवा लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। यही नहीं राधिका नाम की एक महिला ने तब यह कहकर सबको चौंका दिया था कि राज्यपाल तिवारी के आग्रह पर एक सहयोगी के माध्यम से इन युवतियों को उन्होंने राजभवन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शेखर ने एनडी तिवारी को अपना पिता बताते हुए उन पर मुकदमा कर दिया था

narayan dutt tiwari controversy, know from CD Scandal to Wedding at the age of 89
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala
इसके बाद रोहित शेखर नामक एक युवक ने एनडी तिवारी को अपना पिता बताते हुए उन पर मुकदमा कर दिया था जिसके बाद हुई डीएनए जांच में रोहित का दावा सही पाया गया और तिवारी ही उसके पिता निकले। दिल्ली निवाली 32 साल के रोहित शेखर ने दावा किया था कि एनडी तिवारी ही उसके पिता हैं। सच साबित करने के लिए रोहित और उसकी मां उज्जवला तिवारी ने अदालत में तिवारी के खिलाफ केस दायर किया था। 
विज्ञापन

एनडी तिवारी ने 89 साल की उम्र में 2014 में लखनऊ स्थित अपने आवास पर की शादी

narayan dutt tiwari controversy, know from CD Scandal to Wedding at the age of 89
nd tiwari - फोटो : amar ujala
अदालत ने सुनावई के दौरान डीएनए जांच का आदेश दिया। जिसमें तिवारी का ब्लड सैंपल लिया गया था। जांच के बाद साबित हुआ की रोहित शेखर और एनडी तिवारी का डीएनए एक ही है। इसके बाद एनडी तिवारी को शेखर का पिता माना गया। हालांकि बाद में एनडी तिवारी ने भी यह बात स्वीकार की कि शेखर उनके बेटा हैं। रोहित शेखर को बेटा मानने के बाद एनडी तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला शर्मा से विधिवत विवाह भी किया। तिवारी ने 89 साल की उम्र में 2014 में लखनऊ स्थित अपने आवास पर यह शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed