फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nara Lokesh attack on Andhra Pradesh Government said Chandrababu Naidu's life is unquestionably at risk

Chandrababu Naidu: नारा लोकेश ने जेल में बंद पिता की जान को बताया खतरा, कहा- जबरन दिया जा रहा स्टेरॉयड

Fri, 13 Oct 2023 01:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Oct 2023 01:04 PM IST
सार

लोकेश ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार जबरन चंद्रबाबू नायडू को स्टेरॉयड देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसके जिम्मेदार रेड्डी होंगे।

विज्ञापन
Nara Lokesh attack on Andhra Pradesh Government said Chandrababu Naidu's life is unquestionably at risk
टीडीपी नेता और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के महासचिव नारा लोकेश ने अपने पिता की जान को खतरा बताया है। उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि अगर भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी होंगे। 

विज्ञापन

नारा लोकेश ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व सीएम और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू के जीवन को खतरा है। उन्हें जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनकी सुरक्षा निस्संदेह खतरे में है। वह बहुत बुरे हालातों में रह रहे हैं। उनका वजन लगातार कम हो रहा है। दूषित पानी, मच्छरों, वजन घटने, संक्रमण और एलर्जी से निपटने के लिए उन्हें चिकित्सा सहायता नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन

लोकेश ने वर्तमान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से अपने पिता को खतरा बताया। उन्होंने कहा आंध्र प्रदेश सरकार जबरन नायडू को स्टेरॉयड देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता को कोई नुकसान पहुंचता है तो उसके जिम्मेदार जगन मोहन रेड्डी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed