{"_id":"6132dc6691e0b14f1665f6bd","slug":"naqvis-reply-to-taliban-muslims-are-not-shot-in-india-we-do-not-stop-girls-from-going-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"करारा जवाब: 'कश्मीरी मुस्लिमों के हक' पर नकवी ने तालिबान को दी सीख, कहा- इन्हें बख्श दो...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
करारा जवाब: 'कश्मीरी मुस्लिमों के हक' पर नकवी ने तालिबान को दी सीख, कहा- इन्हें बख्श दो...
Sat, 04 Sep 2021 08:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:09 AM IST
सार
तालिबानी प्रवक्ता ने टिप्पणी की थी कि उन्हें कश्मीरी मुसलमानों के हक में आवाज उठाने का अधिकार है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि तालिबान अपनी चिंता करे।
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : ANI
विस्तार
कश्मीरी मुसलमानों पर टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तालिबान को उसी की भाषा में दो टूक जवाब दिया है। नकवी ने कहा कि भारत में मस्जिद से नमाज अदा करके निकलने वाले मुस्लिमों को गोली नहीं मारी जाती है, उनके हाथ-पैर नहीं काटे जाते हैं और न ही यहां लड़कियों को स्कूल जाने से रोका जाता है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा भारत में धर्म के नाम पर अराजकता नहीं होती। यहां पर सिर्फ एक ही धर्म माना जाता है और वह है संविधान। दरअसल, एक दिन पहले तालिबानी प्रवक्ता की ओर से कश्मीरी मुसलमानों पर टिप्पणी की गई थी। प्रवक्ता ने कहा था कि हमें कश्मीर के मुसलमानों की आवाज उठाने का हक है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान आया है।
विज्ञापन
यहां की छोड़ अपनी चिंता करे तालिबान
मुख्तार अब्बास नकवी ने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और अफगानिस्तान में बहुत अंतर है। इसलिए मैं तालिबान से हाथ जोड़कर गुजारिश करता हूं कि वे यहां के मुसलमानों की चिंता छोड़कर अपने ऊपर ध्यान दे।
विज्ञापन
संविधान की पूजा करता है भारत
नकवी ने कहा कि भारत में सभी को अपना-अपना धर्म मामने का अधिकार है, लेकिन इस देश में सबसे ऊपर संविधान है। देश उसी से चलता है और संविधान सभी तबके और समुदाय के लोगों को विकास के समान अवसर देता है।