फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naqvi's billboards Took off in Azam Khan's city

आजम खां के शहर में उतारे गए नकवी के होर्डिंग, भाजपा ने बताया ज्यादती

Sat, 03 Sep 2016 04:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 03 Sep 2016 04:53 AM IST
विज्ञापन
Naqvi's billboards Took off in Azam Khan's city
- फोटो : amarujala

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण व संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के रामपुर आगमन से एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शहर में लगाए गए होर्डिंग शुक्रवार को नगर पालिका ने उतार दिए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां का शहर होने के कारण नकवी के होर्डिंग उतारे जाने को महत्वपूर्ण सियासी घटना माना जा रहा है। वैसे भी माना जाता है कि आजम खां और नकवी के बीच सियासी तौर पर छत्तीस का आंकड़ा है। रामपुर की सियासत आजम खां के इर्द-गिर्द ही घूमती है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई लोगों के होर्डिंग उतारे

Naqvi's billboards Took off in Azam Khan's city

यहां घटने वाली हर घटना को उनसे जोड़ कर देखा जाता है। रामपुर नगर पालिका ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई लोगों के होर्डिंग उतारे हैं। तर्क दिया गया है कि इससे बिजली फाल्ट हो रहा था।

लेकिन पोस्टर उतारने की टाइमिंग कुछ और ही इशारा करती है। नकवी के कार्यक्रम के ठीक एक दिन पहले उनके पोस्टर उतारने को भाजपाई सीधे-सीधे अन्याय और अत्याचार बता रहे हैं। हालांकि आजम पर सीधे आरोप लगाने से वे बच भी रहे हैं। इस बाबत आजम खां और उनके प्रतिनिधि भी कुछ कहने से बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed