महाकाल के नंदी ने कमलनाथ को भेजा चिट्ठी का जवाब, ज्योतिरादित्य ने ये क्या किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। महाकाल को कांग्रेस नेता कमलनाथ ने पिछले दिनों जो चिट्ठी लिखी थी उसका बाबा के भक्त नंदी की तरफ से जवाब आ गया है। सोशल मीडिया में कमलनाथ के लिए आई नंदी की चिट्टी वायरल हो रही है। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान का 'कुशासन' खत्म करने को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने महाकाल को चिट्ठी लिखी थी। सोशल मीडिया में नंदी का जवाब और कांग्रेस के कद्दावर नेता, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की आस्था पर भारी डर दोनों ही वायरल हो रहा है।
नंदी ने यह भेजा कमलनाथ को जवाब
कमलनाथ को जो नंदी ने चिट्ठी लिखी है उसमें नंदी ने लिखा है कि मैंने स्वयं महादेव को आपका मिला पत्र पढ़कर सुनाया है। प्रभु बहुत भोले हैं, उन्होंने आपकी बातों पर विश्वास करके आपकी इच्छा पूरी करने की बात कही है। आप तो जानते हैं कि प्रभु की लीलाएं न्यारी हैं, उनका आशीर्वाद देने का तरीका भी निराला ही होता है तो महादेव ने कांग्रेस के लिए अपना आशीर्वाद एक नारियल के रूप में आपके ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंचाया किन्तु उन्होंने उसका तिरस्कार कर दिया।
नंदी ने पत्र के जवाब में आगे लिखा है कि मैंने महादेव प्रभु से स्वयं आप सब लोगों को सद्बुद्धि देने की विनती की है, अपना ख्याल रखिएगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फेंका नारियल का प्रसाद, देखिए वायरल वीडियो...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के बड़े कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम विवादों में आने लगा है। मध्य प्रदेश के खजुराहो से निकलकर ज्योतिरादित्य अपने काफिले के साथ रीवा जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ खड़े थे। इस दौरान कोई कार पर फूल फेंक रहा था तो कोई उन्हें भेंट दे रहा था। इसी दौरान एक उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता ने सिंधिया को पन्ना के भैरोटेक बाबा मंदिर का प्रसाद नारियल भेंट कर दिया। सिंधिया ने उस नारियल को स्वीकार तो कर लिया। लेकिन थोड़ा आगे बढ़ते ही ज्योतिरादित्य ने प्रसाद के नारियल को चलती कार से बाहर सड़क पर फेंक दिया। जिसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
रियल के फेंके जाने के बाद सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे अपने पैरों के बीच दबा लिया ताकि लोग उसे देख न सकें। लेकिन इस पूरे वाक्ये को किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर प्रसाद का अपमान ही करना था तो उसे उन्हें स्वीकार ही नही करना चाहिए था।