{"_id":"6810bb6b45ef24f927028e39","slug":"namo-bharat-delhi-to-kalka-journey-will-be-completed-in-4-hours-this-will-be-the-route-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Namo Bharat: दिल्ली टू कालका का सफर 4 घंटे में होगा पूरा, ये होगा रूट; यात्रियों को चुकाना होगा इतना किराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Namo Bharat: दिल्ली टू कालका का सफर 4 घंटे में होगा पूरा, ये होगा रूट; यात्रियों को चुकाना होगा इतना किराया
Tue, 29 Apr 2025 05:13 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:13 PM IST
सार
नमो भारत रैपिड रेल भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तरह बहुत सी खासियतों शामिल हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को मेट्रो ट्रेन जैसी सुविधाएं तो मिलेगा ही, साथ ही इससे यात्रा में लगने वाला समय भी आम ट्रेनों के मुकाबले कम लगेगा।
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कम दूरी के शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। रेलवे अब ऐसे शहरों के बीच नमो भारत रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारियां कर रहा है। अभी इस तरह की नमो भारत रैपिड रेल गुजरात के अहमदाबाद- भुज और बिहार के जयनगर-पटना रूट पर दौड़ रही है। जल्द ही इस शानदार ट्रेन को नई दिल्ली-कालका मार्ग पर चलाने की तैयारी हो रही है।
नमो भारत रैपिड रेल भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तरह बहुत सी खासियतों शामिल हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों को मेट्रो ट्रेन जैसी सुविधाएं तो मिलेगा ही, साथ ही इससे यात्रा में लगने वाला समय भी आम ट्रेनों के मुकाबले कम लगेगा। ये ट्रेन करीब 300 किलोमीटर की दूरी चार घंटे में पूरी कर लेगी। नमो भारत ट्रेन शुरू होने से दिल्ली से शिमला जाने वाले यात्रियों को भी कम समय लगेगा क्योंकि शिमला से कालका के लिए कनेक्टिंग ट्रेन मिलती हैं।
रेलवे ने अभी इस ट्रेन के चलाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि, जल्द ही यह ट्रेन शुरू हो सकती है. नमो भारत ट्रेन का ठहराव पानीपत जंक्शन, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, चंडीगढ़ और चंडी मंदिर में होने की संभावना है। नई दिल्ली-कालका नमो भारत ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6:00 बजे रवाना होगी और 10:00 बजे कालका पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन कालका से शाम 5:00 बजे निकलेगी और रात 9:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
नई दिल्ली-कालका नमो भारत रैपिड रेल में 16 कोच होंगे। ये सभी कोच एयर कंडीशनर होंगे। यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी। अभी पटना से जयनगर के बीच चल रही नमो भारत ट्रेन का किराया 340 रुपये है। इन दोनों स्टेशनों की दूरी 283 किलोमीटर है। जबकि नई दिल्ली से कालका की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। अगर पटना-जयनगर नमो भारत के किराए के हिसाब से देखें तो नई दिल्ली-कालका का किराया 400 रुपये तक हो सकता है। इस ट्रेन में इसमें हल्के और आरामदायक सीटें होगी। इसके अलावा 100 बैठने और 200 खड़े यात्रियों की क्षमता वाले कोच, ऑटोमैटिक दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, वाई-फाई, और कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम शामिल होंगे। इसके अलावा, ट्रेन में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सीटें और व्हीलचेयर के लिए जगह भी होगी।